Husband was car with his girlfriend wife climbed onto bonnet young man drove off with her on it in bareilly प्रेमिका संग कार में बैठा था पति, बोनट पर चढ़ गई बीवी; बीच सड़क युवक ने दौड़ा दी गाड़ी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

प्रेमिका संग कार में बैठा था पति, बोनट पर चढ़ गई बीवी; बीच सड़क युवक ने दौड़ा दी गाड़ी

बरेली जिले के भमोरा में पति को इश्क फरमाना भारी पड़ गया। बीवी ने पति को प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। दोनों कार में इश्क फरमा रहे थे। पत्नी कार की बोनट पर चढ़ गई और हंगामा करने लगी। इस पर पति ने कार को बीच सड़क पर दौड़ा दिया।

Sun, 7 June 2026 04:04 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, बरेली
share
प्रेमिका संग कार में बैठा था पति, बोनट पर चढ़ गई बीवी; बीच सड़क युवक ने दौड़ा दी गाड़ी

Bareilly News: सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज में कार की बोनट पर एक महिला लटकी हुई है और अंदर बैठा व्यक्ति गाड़ी को तेजी से दौड़ा रहा है। घटना की जानकारी ली गई तो मामला प्रेमी-प्रेमिका और पति-पत्नी का निकला। वायरल वीडियो बरेली जिले के भमोरा क्षेत्र का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार देवचरा चौराहे पर अपने बच्चे के साथ खड़ी महिला ने पति को कार में प्रेमिका के साथ जाते देख लिया। इस दौरान वह कार रुकवाने के लिए शोर मचाते हुए कार के पीछे दौड़ी। फूलमंडी के पास स्पीड ब्रेकर पर कार धीमी होते ही वो बोनट पर चढ़ गई। यह देखकर पति ने कार दौड़ा दी। राहगीरों ने बाइक से पीछा कर 200 मीटर आगे कार रुकवाई और उसके पति को जमकर पीटा। बरेली की महिला अपने बच्चे को लेकर देवचरा चौराहे पर खड़ी थी। शाम सात बजे उसका पति अपनी प्रेमिका को कार में बैठाए वहां से गुजरा।

पत्नी ने जब दूसरी महिला के साथ अपने पति को देखा तो शोर मचाया और कार के पीछे भागने लगी। फूल मंडी के पास स्पीड ब्रेकर पर कार धीमी होने पर पत्नी बोनट पर लेट गयी। ये देख पति ने कार दौड़ा दी। यह नजारा देख कुछ लोगों ने बाइक से पीछा कर देवचरा-बल्लिया रोड पर कार रुकवाकर महिला के पति को कार से बाहर निकाल और जमकर पिटाई की। पति अपनी प्रेमिका सहित वहां से भाग गया।

जीआरपी ने प्रेमी के साथ जा रही किशोरी परिजनों को सौंपी

वहीं दूसरी ओर फिरोजाबाद में भी प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है। यहां नाराज होकर प्रेमी के साथ जा रही दिल्ली निवासी एक किशोरी को जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर हिरासत में ले लिया। पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज के निर्देश पर शुक्रवार रात जीआरपी थाना प्रभारी शेर सिंह के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। उसी दौरान प्लेटफार्म संख्या 1/2 पर एक किशोरी एक युवक के साथ बैठी दिखाई दी। शक होने पर पुलिस टीम द्वारा महिला आरक्षी के माध्यम के पूछताछ की गई तो किशोरी ने अपना नाम, पता बताते हुए कहा कि वह अपने घर से नाराज होकर युवक के साथ फरीदाबाद जाने के लिए निकली थी लेकिन जानकारी नहीं होने पर गलत ट्रेन में बैठकर फिरोजाबाद पहुंच गए।किशोरी ने अपनी उम्र 17 साल बताई। जीआरपी पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद जीआरपी ने थाना मुडका जिला आउटर दिल्ली पुलिस को जानकारी दी तो पता चला कि युवती की गुमशुदगी दर्ज है। थाना मुडका जिला आउटर दिल्ली पुलिस एवं परिजनों के आने पर दोनों उनके सुपुर्द कर दिए। थाना प्रभारी ने बताया कि दिल्ली निवासी एक किशोरी अपने प्रेमी के साथ फरीदाबाद जा रही थी लेकिन वह गलत ट्रेन में बैठकर फिरोजाबाद पहुंच गए थे। उन्हें पुलिस और परिजनों को सौंप दिया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।