Husband life taken away after love became hurdle wife fed sleeping pills lover killed with hammer पत्नी ने प्रेमी से कराई थी पति की हत्या, शराब में नशीला स्प्रे मिलाकर उतारा था मौत के घाट, Muzaffar-nagar Hindi News - Hindustan
More

पत्नी ने प्रेमी से कराई थी पति की हत्या, शराब में नशीला स्प्रे मिलाकर उतारा था मौत के घाट

यूपी के एटा में प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति की योजनाबद्ध तरीके से हत्या करा दी। हत्या करने से पहले दोनों ने कई दिनों से योजना बनाई। इसके लिए वेलेंटाइन डे दिन चुना गया था।

Mon, 16 Feb 2026 10:21 PMDinesh Rathour एटा
share
पत्नी ने प्रेमी से कराई थी पति की हत्या, शराब में नशीला स्प्रे मिलाकर उतारा था मौत के घाट

यूपी के एटा में प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति की योजनाबद्ध तरीके से हत्या करा दी। हत्या करने से पहले दोनों ने कई दिनों से योजना बनाई। इसके लिए वेलेंटाइन डे दिन चुना गया था। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी ने मृतक की पत्नी को फोन कर जानकारी भी दे दी कि काम हो गया। पुलिस की जांच में मामला खुल गया। मृतक की पत्नी सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हत्यारोपी मृतक का घनिष्ठ दोस्त था।

पुलिस लाइंस में श्वेताभ पांडेय ने बताया कि 14 फरवरी को एटा-अलीगंज रोड बंधा रोड पर खेत में युवक का शव मिला था। शव की पहचान हेमंत पुत्र विष्णु दयाल निवासी आवास विकास कालोनी कोतवाली नगर के रूप में हुई थी। मृतक के भाई वसंत ने भाभी और आरोपी सुमित चौहान पुत्र रमेश चन्द्र रेलवे रोड कोतवाली नगर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष जैथरा रीतेश ठाकुर, थानाध्यक्ष अलीगंज राजकुमार सिंह, एसओजी प्रभारी श्रवण निगम, टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी सुमित कुमार और कार चालक अजय निवासी शांतिनगर नगला पोता कोतवाली नगर, मृतक की पत्नी को पकड़ा।

पूछताछ में सामने आया कि सुमित, मृतक हेमंत मिश्रा का दोस्त था। इसके चलते आरोपी, घर पर आता-जाता था। इसी बीच हेमंत की पत्नी से आरोपी के संबंध हो गए। महिला और उसके प्रेमी ने साथ रहने का फैसला लिया। इसके लिए हेमंत को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। हेमंत को शादी में ले जाने के लिए आरोपी सुमित ने साथी अजय की कार बुक की और कार से पहले बेवर मैनपुरी ले जाकर शराब पिलाई। बेवर और अलीगंज ले जाकर शराब में विषैला पदार्थ मिलाकर पिलाया। इससे हेमंत की मौत हो गई। घुमाने के बाद रात करीब दो बजे शव को खेत में फेंका था। पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त कार, तीन खाली बोतल, एक जहरीली स्प्रे की डिब्बी बरामद की है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।