husband burn his wife with cigarette when wounds started healing he pick off scabs abortion due to beating पत्‍नी को सिगरेट से जलाता, जख्‍म ठीक होने लगते तो पपड़ी नोच लेता था पति; पिटाई से अर्बाशन तक हो गया, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पत्‍नी को सिगरेट से जलाता, जख्‍म ठीक होने लगते तो पपड़ी नोच लेता था पति; पिटाई से अर्बाशन तक हो गया

  • महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला कानपुर के बेकनगंज का है। पुलिस से की गई शिकायत में पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि पति मारपीट कर सिगरेट से जलाता फिर जब जख्म ठीक होने लगते तो पपड़ी नोच लेता है। पति के पीटने से उसका गर्भपात तक हो गया।

Sun, 5 Jan 2025 12:36 PMAjay Singh हिन्दुस्तान, संवाददाता, कानपुर
share
पत्‍नी को सिगरेट से जलाता, जख्‍म ठीक होने लगते तो पपड़ी नोच लेता था पति; पिटाई से अर्बाशन तक हो गया

Husband Harassing Wife: यूपी के कानपुर में हैवान बने पति की कहानी सामने आई तो सुनने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। यह पति अपनी पत्‍नी को सिगरेट से जलाता था। पत्‍नी जब पीड़ा से चिल्‍लाती तो उसे मजा आता था। पति की हैवानियत यहीं नहीं रुकती थी। पत्‍नी के जख्‍म जब ठीक होने लगते थे तो वह पपड़ी नोच लेता था। पत्‍नी के चीखने-चिल्‍लाने और रहम की भीख मांगने का उसकी क्रूरता पर कोई असर नहीं पड़ता था। पिटाई से महिला का अबार्शन तक हो गया। ये सारे आरोप लगाने वाली पत्‍नी का कहना है कि दहेज की मांग पूरी न होने के चलते उसके साथ ऐसी अमानवीयता की गई।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला कानपुर के बेकनगंज का है। पुलिस से की गई शिकायत में पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि पति मारपीट कर सिगरेट से जलाता फिर जब जख्म ठीक होने लगते तो पपड़ी नोच लेता है। पति के पीटने से उसका गर्भपात भी हो गया। मौका पाकर ससुर और देवर छेड़खानी भी करते हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बेकनगंज निवासी महिला का विवाह जनवरी 2023 में शुक्लागंज में रहने वाले युवक से हुआ था। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में दस लाख रुपये की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपित पति जलती हुई सिगरेट से पैर जला देता था। जब जख्म ठीक होने लगता तो उसे नोचकर सूखने नहीं देता था।

इतना ही नहीं कई बार ससुर व देवर ने अकेला पाकर रेप करने का भी प्रयास किया। आरोपितों की मारपीट से मेरा गर्भपात भी हो गया। आरोपितों की हरकतों से तंग आकर उन्होंने मामले की शिकायत मायके वालों और पुलिस से की, तो वह जान से मारने की धमकी देने लगे। डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।