husband became savage after refusing to have unnatural sex beat wife with belt अप्राकृतिक संबंध बनाने से मना करने पर हैवान बन गया पति, पत्‍नी को बेल्‍ट से पीटा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अप्राकृतिक संबंध बनाने से मना करने पर हैवान बन गया पति, पत्‍नी को बेल्‍ट से पीटा

  • पीड़िता के अनुसार इन दिनों वह बीमार है। इसके बाद भी पति जबरन शारीरिक संबंध बनाता है। एक दिन आरोपी ने उससे ऊपर अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। मना करने पर बेल्ट उतार कर पीड़िता को बुरी तरह पीटा। आरोपी ने जान से मारने तक की धमकी दी।

Wed, 4 Dec 2024 01:59 PMAjay Singh हिन्दुस्तान, मुरादाबाद। हिन्‍दुस्‍तान
share
अप्राकृतिक संबंध बनाने से मना करने पर हैवान बन गया पति, पत्‍नी को बेल्‍ट से पीटा

Husband-Wife Story: पत्नी के अप्राकृतिक संबंध बनाने से मना करने पर मुरादाबाद में एक पति ने मुगलपुरा निवासी महिला को बेल्टों से पीटकर घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुगलपुरा थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पति आए दिन उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता है। वह शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता चला आ रहा है।

पीड़िता के अनुसार इन दिनों वह बीमार है। इसके बाद भी पति जबरन शारीरिक संबंध बनाता है। रविवार को आरोपी ने उससे ऊपर अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। मना करने पर बेल्ट उतार कर पीड़िता को बुरी तरह पीटा। आरोपी ने जान से मारने तक की धमकी दी।

किसी तरह पीड़िता आरोपी के चंगुल से खुद को बचाई और थाने पर पहुंच कर तहरीर दी। एसओ मुगलपुरा कुलदीप सिंह तोमर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।