How did Lucknow colonies become conducive to terrorists and sleeping modules? A path of terror was operating लखनऊ की कॉलोनियां आतंकियों-स्लीपिंग माड्यूल के लिए कैसे बनीं मुफीद? चलती थी आतंक की पाठशाला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लखनऊ की कॉलोनियां आतंकियों-स्लीपिंग माड्यूल के लिए कैसे बनीं मुफीद? चलती थी आतंक की पाठशाला

दिल्ली ब्लास्ट के बाद लखनऊ कनेक्शन सामने आया है। दरअसल, लखनऊ शहर की अविकसित और घनी कालोनियां आतंकियों ,स्लीपिंग माड्यूल के लिए बेहद मुफीद रही हैं। बिना पुलिस वेरीफिकेशन आतंकी आकर शरण लेते रहें और देश विरोधी गतिविधियां करते हैं।

Wed, 12 Nov 2025 02:44 PMDeep Pandey लखनऊ। सौरभ शुक्ल
share
लखनऊ की कॉलोनियां आतंकियों-स्लीपिंग माड्यूल के लिए कैसे बनीं मुफीद? चलती थी आतंक की पाठशाला

दिल्ली कार ब्लास्ट का लखनऊ कनेक्शन सामने आया है। फरीदाबाद से डॉ. शाहीन गिरफ्तार, जो आतंकी मुजम्मिल की गर्लफ्रेंड है। लखनऊ में ATS ने शाहीन के घर छापा मारा। शाहीन का भाई परवेज हिरासत में लिया गया है। परवेज से पूछताछ की जा रही है। दरअसल, लखनऊ शहर की अविकसित और घनी कालोनियां आतंकियों ,स्लीपिंग माड्यूल के लिए बेहद मुफीद रही हैं। बिना पुलिस वेरीफिकेशन आतंकी आकर शरण लेते रहें और देश विरोधी गतिविधियां करते हैं। आतंक की पाठशाला चलती रही है। ऐसी कॉलोनियों से पहले भी आतंकी पकड़े गए हैं। इंटिग्रल विवि भी चर्चा में रहा है।

जुलाई 2021 में एटीएस और खुफिया एजेंसियों द्वारा पकड़ा गया काकोरी के बेगरिया में रहने वाला आतंकी मिनहाज इंटिग्रल विवि में लैब टेक्नीशियन था। वह विवि के युवाओं को भी देश विरोधी गतिविधियों के लिए भड़काता और आतंक की तालीम देता था। जानकारी होने पर प्रबंधन ने उसे निकाल दिया था। विवि से निकाले जाने के बाद वह बेगरिया स्थित घर पर तमाम शहरों से लोगों को बुलाकर आतंक की पाठशाला चलाता था। कानपुर, अलीगढ़, आगरा, सहारनपुर समेत कई शहरों में जाता था। एटीएस की पूछताछ में उससे कई अहम जानकारियां मिली थीं। मिनहाज अलकायदा समर्थित अंसार गजवातुल हिंद से जुड़ा था।

अलकायदा समर्थित अंसार गजवातुल हिंद से जुड़े आतंकी मिनहाज अहमद निवासी दुबग्गा बेगरिया जेहटा बरावन कला और मोहिबुल्लापुर के रहने वाले मसीहुद्दीन ने अपने आकाओं के हुक्म पर मई में कई शहरों में धमाकों की योजना बनाई थी। उसने मानव बम के लिए उन्नाव निवासी शाहिद और कानपुर के कई अन्य युवाओं को तैयार कर लिया था। स्वतंत्रता दिवस के पास बड़े धमाके की योजना थी। पीएफआई का यूपी नेटवर्क चलाने वाला मदेयगंज निवासी अहमद बेग व्हाट्सएप ग्रुप पर आतंक की पाठशाला चलाता था। एसटीएफ ने अक्टूबर 2022 में गिरफ्तार किया था।

अबतक अरेस्ट आतंकी

20 नवंबर 2023: राजाजीपुरम में एक मकान से आतंकी गतिविधियों में संलिप्त वसीउल्लाह को पकड़ा गया।

22 सितंबर 2022: इंदिरानगर में एटीएस व एनआईए ने आतंकी गतिविधियों में संलिप्त वसीम उर्फ बबलू और एक अन्य को दबोचा।

14 सितंबर 2021: आलमबाग मवैया-प्रेमवती नगर से खुफिया एजेंसियों ने छापेमारी में आतंकी आमिर जावेद को पकड़ा।

08 अगस्त 2021: विकासनगर पुलिस ने टेरर फंडिंग, असलहों की खरीद में खालिस्तानी आतंकी जग्गा व साथी को पकड़ा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ में आतंकी की गर्लफ्रेंड के घर रेड के बाद भाई परवेज हिरासत में, पूछताछ जारी
ये भी पढ़ें:गुड न्यूज: इस बार OTS में मूल बकाए में भी राहत, बिजली उपभोक्ता जानें कब से शुरू
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।