he placed a knife on the girl s neck and demanded it a man in law entered the house at night attempted rape लड़की के गले पर चाकू रख भर दी मांग, रात को घर में घुसा मनबढ़; रेप की कोशिश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लड़की के गले पर चाकू रख भर दी मांग, रात को घर में घुसा मनबढ़; रेप की कोशिश

  • 22 वर्षीय लड़की बीएससी की पढ़ाई पूरी करने के बाद सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही है। उसने पुलिस को बताया कि रविवार को पट्टीदारी में शादी थी। पूरा परिवार उसमें शामिल होने के लिए गया था। वह घर पर अकेली थी। रात में गांव के पास का युवक उसके घर में घुस गया और छेड़खानी करने लगा।

Tue, 4 March 2025 06:16 AMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
लड़की के गले पर चाकू रख भर दी मांग, रात को घर में घुसा मनबढ़; रेप की कोशिश

गोरखपुर के खजनी इलाके के एक गांव की रहने वाली लड़की से दुष्कर्म की कोशिश और जबरन मांग भरने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मनबढ़ युवक रविवार की रात में घर में घुस गया और दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर गले पर चाकू रखकर मांग में सिंदूर भर दिया। उसने धमकी दी कि अगर कहीं और शादी की तो पूरे परिवार की हत्या कर देगा। डरी-सहमी युवती ने सोमवार को खजनी थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

खजनी इलाके की रहने वाली 22 वर्षीय लड़की बीएससी की पढ़ाई पूरी करने के बाद सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही है। उसने पुलिस को बताया कि रविवार को पट्टीदारी में शादी थी। पूरा परिवार उसमें शामिल होने के लिए गया था। वह घर पर अकेली ही पढ़ाई कर रही थी। रात में गांव के पास का युवक उसके घर में घुस गया और छेड़खानी करने लगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राम मंदिर पर ग्रेनेड हमले की थी साजिश, रहमान की गिरफ्तारी से अयोध्या में सनसनी

विरोध करने पर जमीन पर गिरा दिया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। शोर मचाने पर उसने गले पर चाकू रखकर जेब से सिंदूर निकाला और उसकी मांग में भर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित कहीं और शादी करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। इस घटना से लड़की बुरी तरह डर गई।

इस घटना से युवती

घरवालों के लौटने पर लड़की ने आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों के साथ सोमवार को युवती खजनी थाने पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। युवती का कहना है कि पिछले कुछ समय से युवक उसे परेशान कर रहा है, लेकिन लोकलज्जा के डर से उसने किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं दी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं रागिनी विश्‍वकर्मा, जिन्‍होंने हनी सिंह के एलबम में गाकर मचा दी धूम

क्‍या बोली पुलिस

एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार ने बताया कि युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की तलाश में पुलिस टीम लगी है, जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।