half-burnt body woman was found near bushes Gonda several parts body were missing यूपी में झाड़ियों के पास मिला महिला का अधजला शव, शव के कई हिस्से थे गायब, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में झाड़ियों के पास मिला महिला का अधजला शव, शव के कई हिस्से थे गायब

गोंडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। धानेपुर थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत रेतवागाड़ा के सुनसान इलाके में एक महिला का अधजला शव मिला है। शव के कई हिस्से गायब थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

Sun, 30 Nov 2025 04:53 PMDinesh Rathour धानेपुर (गोंडा)
share
यूपी में झाड़ियों के पास मिला महिला का अधजला शव, शव के कई हिस्से थे गायब

यूपी के गोंडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। धानेपुर थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत रेतवागाड़ा के सुनसान इलाके में एक महिला का अधजला शव मिला है। शव के कई हिस्से गायब थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी है। गांव में बिसुही नदी के किनारे झाड़ियों से घिरा ऊंचवा दम्मरिया के पास रविवार को दोपहर में उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने झाड़ियों के पास एक अज्ञात महिला का अधजला शव पड़ा देखा। देखते ही देखते घटना की खबर पूरे क्षेत्र में जंगल में की तरह फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर धानेपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर घेरा बनाकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

बताया जाता है कि शव आधा अधूरा है और शव की हालत बुरी तरह जली हुई होने के कारण उसकी उम्र, पहचान और घटना के वास्तविक समय का निर्धारण फिलहाल कठिन बताया जा रहा है। मौके पर महिला का बायां पैर अधजला अवस्था में शव मिला है। जबकि शरीर के अन्य अंगों को खोजबीन में पुलिस टीम लगी है। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ नमूने, जली हड्डियों एवं राख के अवशेष और अन्य संदिग्ध सामग्री कब्जे में लिया है। मौके से कुछ बाल, प्लास्टिक रस्सी, एक चप्पल मिला है। बायें पैर में पायल पहने हुए है।

पुलिस का मानना है कि अभी कुछ अंग कहीं अलग जरूर फेंका गया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की लेकिन किसी ने भी मृतका की पहचान करने से इंकार कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के थानों में गुमशुदगी दर्ज कराने वालों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है, जिससे मृतका की पहचान की जा सके। साथ ही घटनास्थल के आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच और संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। शव को कब्जे में ले लिया गया है, उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया है। फोरेंसिक जांच टीम को सूचना दी गई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।