Government to Provide 4 Lakh Aid for Deaths Disasters Within 24 Hours CM Yogi Issues Directives to Officials यूपी में इन लोगों को चार लाख की सहायता देगी योगी सरकार, सीएम ने अफसरों को जारी किए निर्देश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में इन लोगों को चार लाख की सहायता देगी योगी सरकार, सीएम ने अफसरों को जारी किए निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी-पानी और आकाशीय बिजली से हुई जनहानि के मामले में अधिकारियों को पीड़ित परिवारों को 24 घंटे में सहायता राशि उपलब्ध कराने का कड़ा निर्देश दिया है।

Thu, 14 May 2026 09:31 PMDinesh Rathour लखनऊ, विशेष संवाददाता
share
यूपी में इन लोगों को चार लाख की सहायता देगी योगी सरकार, सीएम ने अफसरों को जारी किए निर्देश

CM Yogi Order: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी-पानी और आकाशीय बिजली से हुई जनहानि के मामले में अधिकारियों को पीड़ित परिवारों को 24 घंटे में सहायता राशि उपलब्ध कराने का कड़ा निर्देश दिया है। यूपी सरकार आपदा में मृत्यु पर पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये सहायता राशि प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने राहत कार्य में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है। कहा कि फसलों के नुकसान में भी पीड़ित किसानों को सहायता पहुंचाई जाए। सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों को प्रभावित परिवारों से मुलाकात करने और हालात का जायजा लेने के निर्देश भी दिए।

सरकार पूरी मजबूती से जनता के साथ

मौसम बिगड़ने से प्रदेश में बीते 24 घंटे में 26 जिलों में 111 जनहानि हुईं और 72 लोग घायल हुए। 170 पशुहानि तथा 227 मकान क्षति की सूचना प्राप्त हुई है। खराब मौसम के कारण प्रयागराज में 21, मिर्जापुर में 19, फतेहपुर में 11 तथा संत रविदास नगर में 16 जनहानियां हुई हैं। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार पूरी मजबूती के साथ जनता के साथ खड़ी है और राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने किसानों, पशुपालकों और अन्य प्रभावित परिवारों को तेजी से राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन को निर्देश दिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी के बाद योगी के काफिले में अब सिर्फ दो कारें, दोनों डिप्टी सीएम की फ्लीट आधी
ये भी पढ़ें:योगी ने दिए निर्देश- यूपी के सरकारी ऑफिस में 24 से 25 डिग्री रखें एसी का तापमान
ये भी पढ़ें:24 घंटे में ही अधिकारियों को करना होगा ये काम; सीएम योगी के सख्त निर्देश

कंट्रोल रूम से निरंतर हो रही मॉनीटरिंग

राहत आयुक्त डा. हृषिकेश भास्कर यशोद ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रभावित जिलों के डीएम व एडीएम के साथ प्राकृतिक आपदा से हुई विभिन्न क्षतियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि राहत आयुक्त कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से निरंतर मानीटरिंग की जा रही है। मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी खराब मौसम की चेतावनी के बाद सचेत पोर्टल के माध्यम से 34. 64 करोड़ रेड व आरेंज चेतावनी संदेश भेजे गए हैं। सरकार प्राकृतिक आपदा में मृत्यु होने चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता के अलावा 33 प्रतिशत से अधिक फसल क्षति होने पर किसानों को मुआवजा देगी। यह वर्षा सिंचित क्षेत्र में 8500 रुपये प्रति हेक्टेयर, सुनिश्चित सिंचित क्षेत्र में 17 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर तथा 12 माही फसलों और कृषि वानिकी के लिए 22,500 रुपये प्रति हेक्टेयर निर्धारित किया गया है। यह सहायता अधिकतम दो हेक्टेयर भूमि वाले किसानों को दी जाएगी।

खेतों से गाद हटाने में भी आर्थिक मदद

अतिवृष्टि के कारण खेतों में जमा गाद और मलबा हटाने के लिए भी योगी सरकार ने 18 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर तक सहायता देने का प्रावधान किया है। इससे प्रभावित किसानों को दोबारा खेती शुरू करने में मदद मिलेगी। पशुपालकों को भी राहत दी जाएगी। दुधारू पशुओं जैसे गाय-भैंस की मृत्यु पर 37,500 रुपये तक सहायता दी जाएगी। बैल और घोड़े जैसे गैर दुधारू पशुओं के लिए 32 हजार रुपये तथा बछड़ा, गधा, खच्चर और टट्टू के लिए 20 हजार रुपये की सहायता तय की गई है। भेड़, बकरी और सुअर की क्षति पर भी चार हजार रुपये प्रति पशु आर्थिक मदद दी जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।