Government lawyer sought time on Abbas Ansari s appeal against sentence, hearing on 21st सजा के खिलाफ अब्बास अंसारी की अपील पर सरकारी वकील ने मांगा समय, 21 को सुनवाई, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सजा के खिलाफ अब्बास अंसारी की अपील पर सरकारी वकील ने मांगा समय, 21 को सुनवाई

मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की सजा के खिलाफ अपील पर मंगलवार को सुनवाई हुई। इस दौरान आपत्ति दाखिल करने के लिए सरकारी वकील ने समय मांग लिया है। ऐसे में अगली सुनवाई अब 21 को होगी।

Tue, 10 June 2025 07:23 PMYogesh Yadav मऊ, संवाददाता।
share
सजा के खिलाफ अब्बास अंसारी की अपील पर सरकारी वकील ने मांगा समय, 21 को सुनवाई

हेट स्पीच में सजा के खिलाफ अब्बास अंसारी की अपील पर मंगलवार को एमपी/एमएलए कोर्ट में विशेष न्यायाधीश राजीव कुमार वत्स ने सुनवाई की। इस दौरान सरकारी वकील ने आपत्ति दाखिल करने के लिए समय मांगा। अभियोजन पक्ष की अर्जी पर मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख 21 जून मुकर्रर की गई। कोर्ट ने विपक्षी और अन्य पक्षकारों को नोटिस जारी करने का आदेश जारी किया।

हेट स्पीच मामले में सीजेएम डॉ. कृष्ण प्रताप सिंह की कोर्ट ने अब्बास अंसारी को दो साल कारावास और 11 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। इसके बाद उनकी विधानसभा की सदस्यता खत्म हो गई। इसी मामले में उनके चाचा और चुनाव एजेंट मंसूर अंसारी को छह महीने कारावास और 11 हजार रुपये जुर्माने की सजा हुई। इस बीच, अब्बास अंसारी के वकील दरोगा सिंह ने सजा के खिलाफ जिला एवं सत्र न्यायालय में अपील की। जिला जज सुनील कुमार ने मामले को एमपी/एमएलए कोर्ट में स्थानांतरित करते हुए सुनवाई के लिए 10 जून (मंगलवार) की तारीख मुकर्रर की। मंगलवार को सुनवाई के दौरान विशेष न्यायाधीश राजीव कुमार वत्स ने आपत्ति दाखिल करने के लिए समय देने की सरकारी अधिवक्ता की अपील स्वीकार कर ली। उन्होंने अगली सुनवाई के लिए 21 जून (शनिवार) की तारीख मुकर्रर की।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।