Violent Altercation Over Car Passing Dispute in Harpur Budhat गाड़ी साइड देने के विवाद में जनसेवा संचालक को पीटा, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
More

गाड़ी साइड देने के विवाद में जनसेवा संचालक को पीटा

Gorakhpur News - हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के डोमरैला में एक जनसेवा केंद्र संचालक के साथ गाड़ी साइड देने के विवाद में मारपीट हुई। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों सहित कई लोगों पर केस दर्ज किया है। दीपांशु सिंह पर आरोप है कि विवाद के दौरान उन्हें गाड़ी से उतारकर पीटा गया और उनकी सोने की चेन गिर गई।

Sat, 25 April 2026 06:27 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share
गाड़ी साइड देने के विवाद में जनसेवा संचालक को पीटा

हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के डोमरैला में गाड़ी को साइड देने के विवाद में जनसेवा केंद्र संचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन नामजद सहित कई लोगों पर शुक्रवार को केस दर्ज कर लिया। जानकारी के मुताबिक, थानाक्षेत्र के देवराडतुला गांव निवासी दीपांशु सिंह चौराहे पर जनसेवा केंद्र चलाते है। शुक्रवार को घर लौटते समय डोमरैला गांव के पास संकरी सड़क पर सामने से आ रही गाड़ी को साइड देने को लेकर कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कैराडिह गाव के गुड्डू, सूरज यादव, शेरू यादव ने अपने आधा दर्जन अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उन्हें गाली-गलौज देते हुए उन्हें गाड़ी से उतारकर मारपीट की।

सोने की चेन गिर गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।