दीवाली से पहले हर जिले में सजेगी लोकल प्रोडक्ट प्रदर्शनी
Gorakhpur News - गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में दीवाली से पहले ओडीओपी के साथ स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगेगी। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देना है।

प्रदेश के सभी 75 जिलों में दीवाली से पहले ओडीओपी के साथ स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगेगी। जिला प्रशासन के सहयोग से लगने वाली प्रदर्शनी में ओडीओपी के साथ स्थानीय उत्पादों की बिक्री के साथ ब्रांडिंग भी होगी। इसी सिलसिले में चैम्बर ऑफ इंडस्ट्री के पदाधिकारियों को गोरखनाथ मंदिर में मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था के चलते इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट की रफ्तार काफी तेज है।
चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आरएन सिंह और पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल के नेतृत्व में उद्यमियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उद्यमियों ने गोरखपुर में स्थानीय उत्पादों को लेकर एक बड़े प्रदर्शनी लगाने की मांग की। जिस पर उद्यमियों को जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दीवाली के अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों में ओडीओपी के साथ स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगेगी। जिससे उनके उत्पादों की बिक्री के साथ ही ब्रांडिंग भी होगी।
गोरखपुर में टेराकोटा और रेडीमेड गारमेंट की बिक्री पर विशेष जोर रहेगा। इस दौरान उद्यमियों ने गारमेंट पार्क और फ्लैटेड फैक्ट्री को लेकर चर्चा की। पूर्व अध्यक्ष विष्णु अजीत सरिया ने बताया कि गारमेंट सेक्टर सर्वाधिक रोजगार देने वाला है। गोरखपुर में आकाश यादव और अशोक दास जैसे उद्यमियों ने रेडीमेड गारमेंट की यूनिट स्थापित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गारमेंट सेक्टर को प्रोत्साहन देने के लिए हर संभव मदद होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन