पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरेंगी 110 होली विशेष ट्रेनें
Gorakhpur News - गोरखपुर। रेलवे प्रशासन ने होली को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए 05125/05126 छपरा-गोरखपुर कैंट-छपरा अनारक्षित होली विशेष गाड़ी का संचलन 02 से 3

गोरखपुर। रेलवे प्रशासन ने होली में यात्रियों की सुविधा के लिए 05125/05126 छपरा-गोरखपुर कैंट-छपरा अनारक्षित होली विशेष गाड़ी का संचलन 02 से 31 मार्च तक सप्ताह में 05 दिन (बृहस्पतिवार एवं रविवार को छोड़कर) 22 फेरों के लिए किया गया है। यह जानकारी सीपीआरओ पकंज कुमार सिंह ने दी। इसी तरह 05101/05102 गोरखपुर-नई दिल्ली-गोरखपुर होली विशेष गाड़ी का संचलन गोरखपुर से 05 से 14 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शनिवार को तथा नई दिल्ली से 06 से 15 मार्च तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को पांच फेरों के लिए किया गया है। वहीं, 05071/05072 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल-छपरा वाया गोरखपुर होली विशेष गाड़ी का संचलन छपरा से 02 से 16 मार्च, तक प्रत्येक सोमवार को तथा आनन्द विहार टर्मिनल से 03 से 17 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को तीन फेरों के लिए किया गया है।
इसके अलावा 05089/05090 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल-छपरा वाया गोरखपुर होली विशेष गाड़ी का संचलन छपरा से 05 से 14 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार एवं शनिवार को तथा आनन्द विहार टर्मिनल से 06 से 15 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को चार फेरों के लिए किया गया है। वहीं, 09019/09020 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस अनारक्षित होली विशेष गाड़ी का संचलन बान्द्रा टर्मिनस से 01 मार्च रविवार को तथा गोरखपुर से 02 मार्च, सोमवार को चलाई जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन