Police File Case Against Abhishek Yadav for Domestic Violence and Dowry Demands शादी के बाद बनाया संबंध; अब दहेज का केस, युवक पर FIR दर्ज, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
More

शादी के बाद बनाया संबंध; अब दहेज का केस, युवक पर FIR दर्ज

Gorakhpur News - गोरखपुर के बड़हलगंज के कोईलीखाल गांव निवासी गुंजा ने अभिषेक यादव और उसके परिवार पर मारपीट और दहेज की मांग का आरोप लगाया है। गुंजा की मंदिर में अभिषेक से शादी हुई थी।

Sat, 4 Oct 2025 09:43 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share
शादी के बाद बनाया संबंध; अब दहेज का केस, युवक पर FIR दर्ज

बड़हलगंज थाना क्षेत्र के कोईलीखाल गांव निवासी गुंजा पुत्री पवहारी गौड़ की तहरीर पर पुलिस ने अभिषेक यादव, उसके चाचा पन्नालाल यादव और अन्य ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर में गुंजा ने आरोप लगाया कि गांव के ही अभिषेक यादव से उसकी मंदिर में शादी हुई थी। शादी के बाद वह अभिषेक के साथ मुंबई चली गई थी। लेकिन जब वह गांव लौटी तो अभिषेक के चाचा पन्नालाल और अन्य परिजनों ने उसके साथ मारपीट की।

अभिषेक ने भी उसे घर से बाहर बुलाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और विरोध करने पर गला दबाकर बेहोश कर दिया। होश आने पर वह किसी तरह अपने मायके पहुंची। शादी बचाने के लिए पंचायत हुई, लेकिन अभिषेक और उसके परिवार ने गुंजा से दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल और ढाई लाख रुपये की मांग की। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।