Police Arrest Four Youths for Harassing Women at Fair in Chauri Chaura महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले मनचलों के खिलाफ पुलिस का कड़ा एक्शन, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
More

महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले मनचलों के खिलाफ पुलिस का कड़ा एक्शन

Gorakhpur News - गोरखपुर के चौरी चौरा थाना क्षेत्र में मेले के दौरान महिलाओं और युवतियों के साथ अश्लील हरकत करने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक स्थल पर अश्लील हरकत करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Sat, 4 Oct 2025 09:34 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share
महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले मनचलों के खिलाफ पुलिस का कड़ा एक्शन

चौरी चौरा थाना क्षेत्र में मेले में महिलाओं और युवतियों के साथ अश्लील हरकत करने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी मेले में आने-जाने वाली महिलाओं पर गलत कमेंट्स और अश्लील गीत गाकर माहौल बिगाड़ रहे थे। पकड़े गए युवकों की पहचान चौरा निवासी हर्ष पुत्र अमन, दिलनवाज पुत्र अलीउल्लाह, रियाज अहमद पुत्र नजीर अहमद और देवरिया जनपद के गौरीबाजार क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी संजय पासवान पुत्र प्रभु पासवान के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक स्थल पर अश्लील हरकत करने और माहौल बिगाड़ने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने साफ किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा भंग करने वाले किसी को भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।