ईद पर शिया समुदाय ने सादगी से नमाज अदा की, खामेनेई की शहादत को किया याद
Gorakhpur News - गोरखपुर में शिया मुसलमानों ने ईद के मौके पर सादगी से नमाज अदा की और आयतुल्लाह सैयद अली खामनेई की शहादत को याद किया। नमाज के दौरान उन्होंने काली पट्टियां बांधी और एक-दूसरे को मुबारकबाद नहीं दी। मस्जिद में शांति थी और श्रद्धांजलि देने के लिए खामनेई का विशाल पोर्ट्रेट भी लगाया गया।
गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता । ईद के पवित्र अवसर पर जिले के शिया मुसलमानों ने अपनी परंपरागत खुशी को एक तरफ रखकर बेहद सादगी से नमाज अदा की। उन्होंने बांह पर काली पट्टियां बांधकर समुदाय के सर्वोच्च धर्मगुरु आयतुल्लाह सैयद अली खामनेई की शहादत को याद किया। नमाज़ के बाद न तो एक-दूसरे को मुबारकबाद दी, न ही गले मिले। यह नजारा शहर के प्रमुख शिया इलाके गीता प्रेस में देखने को मिला।शनिवार की सुबह शेखपुर के निकट गीता प्रेस स्थित शिया मस्जिद में बड़ी संख्या में शिया मुसलमान एकत्र हुए। बाजू पर काली पट्टियां बांधे नमाजियों ने सादगीपूर्ण ढंग से नमाज पढ़ी।
मस्जिद परिसर में सन्नाटा छाया रहा।मौलाना शमशाद अब्बासी उल्मी ने बताया कि ईद की खुशी में हम अपने नेता की शहादत को भूल नहीं सकते। यह हमारा कर्तव्य है कि उनकी याद में सादगी अपनाएं। इसी तरह मस्जिद के सामने आयतुल्लाह खामेनेई का एक विशाल पोर्ट्रेट लगाया गया। समुदाय के सदस्यों ने पोर्ट्रेट पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन