Cyber Commandos to Ensure Fairness in Major Online Exams in India अब डिजिटल पहरे में होगी परीक्षा, साइबर कमांडो करेंगे ऑनलाइन टेस्ट की निगरानी, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
More

अब डिजिटल पहरे में होगी परीक्षा, साइबर कमांडो करेंगे ऑनलाइन टेस्ट की निगरानी

Gorakhpur News - नीट और जेईई जैसी बड़ी परीक्षाओं में नकल और तकनीकी धांधली रोकने के लिए अब 'साइबर कमांडो' तैनात होंगे। गोरखपुर में उपेंद्र सिंह सहित यूपी में कुल 14 कमांडो निगरानी करेंगे। गृह मंत्रालय के निर्देश पर ये टीम हैकिंग, पेपर लीक और सर्वर अटैक जैसी गतिविधियों पर रियल-टाइम नजर रखेगी, ताकि परीक्षाएं पूरी…

Thu, 5 Feb 2026 05:48 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share
अब डिजिटल पहरे में होगी परीक्षा, साइबर कमांडो करेंगे ऑनलाइन टेस्ट की निगरानी

देश में होने वाली बड़ी ऑनलाइन और कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं को अब और भी सुरक्षित बनाने की तैयारी कर ली गई है। नीट, जेईई मेंस और एडवांस जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में अब 'साइबर कमांडो' की एंट्री हो गई है। ये कमांडो परीक्षाओं के दौरान पूरी तरह सतर्क रहेंगे ताकि किसी भी तरह की तकनीकी गड़बड़ी या साइबर धांधली न हो सके। गोरखपुर से यह जिम्मेदारी जोन स्तर पर उपेंद्र सिंह को सौंपी गई है, जबकि पूरे उत्तर प्रदेश में कुल 14 साइबर कमांडो तैनात हैं। गृह मंत्रालय ने परीक्षा कराने वाली सभी संस्थाओं को चिट्ठी लिखकर साफ कर दिया है कि परीक्षाओं की पवित्रता के साथ कोई समझौता नहीं होगा। मकसद साफ है कि लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी तकनीकी खतरे को पहले ही रोक लिया जाए।

परीक्षा के दौरान कैसे होगी निगरानी ?

गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, अब परीक्षा के दौरान हैकिंग, सर्वर पर वायरस का हमला, पेपर लीक या फर्जी वेबसाइटों जैसे खतरों पर बाज जैसी नजर रखी जाएगी। इसके लिए साइबर कमांडो के साथ साइबर क्राइम यूनिट और तकनीकी एक्सपर्ट्स की एक पूरी टीम काम करेगी। ये टीम परीक्षा से पहले, परीक्षा के दौरान और बाद में भी डिजिटल दुनिया में नजर बनाए रहेगी।

अगर सोशल मीडिया या डार्क वेब पर पेपर लीक जैसी कोई भी खबर उड़ी, तो उसकी तुरंत जांच होगी और एक्शन लिया जाएगा। सर्वर पर ट्रैफिक कैसा है और कोई संदिग्ध गतिविधि तो नहीं हो रही, इसकी रियल टाइम मॉनिटरिंग होगी। सरकार ने साफ कहा है कि अगर कोई भी व्यक्ति या गैंग धांधली में शामिल मिला, तो उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि परीक्षाएं पूरी तरह पारदर्शी और भरोसेमंद तरीके से संपन्न हो सकें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब बिना पैन कार्ड नहीं होगी जमीन की रजिस्ट्री, 1 फरवरी से नया नियम लागू

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।