Gorakhpur Mahotsav crowd goes out of control as Pawan Singh arrives on stage police resort to lathi charge गोरखपुर महोत्सव: पवन सिंह के मंच पर आते ही बेकाबू हुई भीड़, पुलिस ने भांजी लाठियां, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गोरखपुर महोत्सव: पवन सिंह के मंच पर आते ही बेकाबू हुई भीड़, पुलिस ने भांजी लाठियां

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह सोमवार को गोरखपुर महोत्सव पहुंचे। यहां उन्होंने दो घंटे तक एक से बढ़कर एक हिट गीत में माध्यम से दर्शकों को आनंदित किया। हालांकि उनकी एक झलक पाने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लाठियां पटकते हुए भीड़ को शांत करने का प्रयास किया।

Tue, 13 Jan 2026 01:01 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share
गोरखपुर महोत्सव: पवन सिंह के मंच पर आते ही बेकाबू हुई भीड़, पुलिस ने भांजी लाठियां

भोजपुरी सिनेमा के ‘पावर स्टार’ कहे जाने वाले पवन सिंह ने गोरखपुर महोत्सव के संगीतमयी मंच पर सोमवार को देर रात तक धमाल मचाया। दो घंटे तक एक से बढ़कर एक हिट गीत में माध्यम से दर्शकों को आनंदित किया। हालांकि उनके मंच पर पहुंचते ही उनकी एक झलक पाने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई। लोग बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लाठियां पटकते हुए भीड़ को शांत करने का प्रयास किया।

गोरखपुर महोत्सव के दौरान मंच पर जैसे ही भोजपुरी स्टार पवन सिंह पहुंचे, दर्शकों की भीड़ अचानक बेकाबू हो गई। लोग बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लाठियां पटकते हुए भीड़ को शांत करने का प्रयास किया और दौड़कर आगे बढ़ना पड़ा। अफरा-तफरी में लोग पीछे भागे, जिससे कई लोगों की चप्पल-जूते छूट गए। भीड़ के दबाव में महिलाओं और छोटे बच्चों को खासा परेशान होना पड़ा। बाद में पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब फाइलों में नहीं अटकेगा विकास, योगी हर महीने करेंगे बड़ी परियोजनाओं की समीक्षा

पवन सिंह और रवि किशन ने जमाया माहौल

पवन सिंह रात 8.45 बजे सांसद रवि किशन के साथ मंच पर पहुंचे। रवि किशन के परिचय के बाद पवन ने एक के बाद हिट गीतों की प्रस्तुति की झड़ी लगा दी। पवन सिंह ने शुरुआत सनेहिया लगावल बहुत बात नईखे.. से की। भोजपुरी गीतों की प्रस्तुतियों के बीच पवन सिंह के पिछले 5 जनवरी को गुजरे जन्मदिन को लेकर केक काटा गया। इस दौरान सांसद रवि किशन, प्रांत प्रचारक रमेश जी, विधायक विपिन सिंह, डॉ. विमलेश पासवान मंच पर मौजूद रहे। रवि किशन ने पवन के साथ ....हमरे राजा जी के दिलवा टूट जाई पर ठुमका लगाया। इसके बाद ...हाई हो दादा कइसन पिअवा के चरितर बा, केहु के रोवावल बहुत बात नईखे... पर लोगों को झुमाया। पवन ने जब ....तु लगावेलू जब लिपिस्टिक की प्रस्तुति दी तो भीड़ बेकाबू हो गई। पवन ने रवि किशन की मांग पर ...ढल जाएगी जवानी इंतजार में गाकर लोगों को झुमाया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।