Gorakhpur club owner commits suicide shoots himself in farmhouse गोरखपुर क्लब संचालक के बेटे ने सुसाइड किया; फार्महाउस में खुद को गोली मारी, खून से लथपथ शव मिला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गोरखपुर क्लब संचालक के बेटे ने सुसाइड किया; फार्महाउस में खुद को गोली मारी, खून से लथपथ शव मिला

जानकारी के अनुसार गोरखपुर क्लब के संचालक के बेटे अमरीश सुबह करीब 9 बजे कार से फार्महाउस पहुंचे। बताया जा रहा है कि वह मोबाइल पर किसी से बातचीत करते हुए ऊपर की मंजिल पर गए। कुछ ही देर बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर फार्महाउस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो अमरीश खून से लथपथ फर्श पर पड़े थे।

Fri, 24 April 2026 12:03 PMsandeep हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, गोरखपुर
share
गोरखपुर क्लब संचालक के बेटे ने सुसाइड किया; फार्महाउस में खुद को गोली मारी, खून से लथपथ शव मिला

गोरखपुर क्लब के संचालक अतुल श्रीवास्तव के बेटे अमरीश श्रीवास्तव (40) ने शुक्रवार सुबह कुस्मही स्थित अपने फार्महाउस में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, अमरीश सुबह करीब 9 बजे अपनी फॉर्च्यूनर कार से फार्महाउस पहुंचे। बताया जा रहा है कि वह मोबाइल पर किसी से बातचीत करते हुए ऊपर की मंजिल पर गए। कुछ ही देर बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर फार्महाउस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो अमरीश खून से लथपथ फर्श पर पड़े थे। उनके हाथ में पिस्टल थी और गोली उनके चेहरे पर लगी थी। मौके पर ही उनकी मौत हो चुकी थी।

टेंट हाउस और ठेकेदारी का काम करते थे अमरीश

सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. कौस्तुभ और एसपी सिटी निमिष पाटिल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी है। अमरीश श्रीवास्तव टेंट हाउस और ठेकेदारी का काम करते थे। उनकी कंपनी “एके टेंट हाउस” शहर के बड़े कार्यक्रमों और वीवीआईपी आयोजनों में सेवाएं देती थी। उनका निवास शहर के पार्क रोड पर है और कुस्मही में उनका फार्महाउस भी है, जहां वे अक्सर आते-जाते रहते थे। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।