good news the registry record will be visible on the website can check the property before buying fraud will be stopped गुड न्‍यूज: प्रॉपर्टी खरीदने से पहले आप खुद कर सकेंगे जांच, वेबसाइट पर दिखेगा रजिस्‍ट्री का रिकॉर्ड, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गुड न्‍यूज: प्रॉपर्टी खरीदने से पहले आप खुद कर सकेंगे जांच, वेबसाइट पर दिखेगा रजिस्‍ट्री का रिकॉर्ड

  • रजिस्ट्री विभाग के कार्यालयों में एक जनवरी 2002 के बाद हुई संपत्तियों की रजिस्ट्री को विभागीय सर्वर पर अपलोड किया जा रहा है। बैनामे, दानपत्रों को ऑनलाइन करने की अंतिम तारीख 31 मार्च है। राजस्व प्राप्ति के साथ दस्तावेजों को ऑनलाइन करने का काम तेजी से किया जा रहा है।

Tue, 25 March 2025 05:40 AMAjay Singh संवाददाता, गोरखपुर
share
गुड न्‍यूज: प्रॉपर्टी खरीदने से पहले आप खुद कर सकेंगे जांच, वेबसाइट पर दिखेगा रजिस्‍ट्री का रिकॉर्ड

The Record of the Registry will be available on the Website: यदि आप कोई प्रॉपटी खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए अच्‍छी सूचना है। रजिस्ट्री विभाग में अब पिछले 23 साल में हुई संपत्तियों की रजिस्ट्री का रिकॉर्ड विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। इससे जमीनों के रिकॉर्ड की जांच करने में आसानी होगी और फर्जीवाड़े पर भी अंकुश लगेगा। रजिस्ट्री विभाग के कार्यालयों में एक जनवरी 2002 के बाद हुई संपत्तियों की रजिस्ट्री को विभागीय सर्वर पर अपलोड किया जा रहा है। बैनामे, दानपत्रों को ऑनलाइन करने की अंतिम तारीख 31 मार्च है। यही कारण है कि राजस्व प्राप्ति के साथ दस्तावेजों को ऑनलाइन करने का काम तेजी से किया जा रहा है।

गोरखपुर के रजिस्ट्री कार्यालयों में विभागीय सर्वर प्रेरणा 3.0, 2017 में लांच हुआ था। ऐसे में 2002 के बाद के सभी रिकॉर्ड को प्रेरणा 3.0 पर अपलोड किए जा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BSA को हादसे में मार डालने की धमकी, अज्ञात शख्‍स ने कहा- शिक्षक ने दी है सुपारी

चार तहसीलों में पूरा हुआ काम

गोरखपुर की तहसील सदर सहित आठ उपनिबंधक कार्यालयों में दस्तावेजों को ऑनलाइन करने का काम किया जा रहा है। चौराचौरा, सहजनवा, खजनी और कैंपियरगंज में काम पूरा हो गया, इनमें सुधार कार्य ही किया जा रहा है। सदर प्रथम और द्वितीय, गोला और बांसगांव में भी तेजी से काम किया जा रहा है। एक बार रजिस्‍ट्री के रिकॉर्ड ऑनलाइन हो गए तो फिर संपत्तियों की खरीद-फरोख्‍त में फर्जीवाड़े पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा। संपत्ति खरीदने से पहले पिछले 23 साल का रिकॉर्ड वेबसाइट पर चेक किया जा सकेगा। ऐसे में यदि उस संपत्ति के बारे में कोई तथ्‍य छिपाया गया होगा तो उसका पता आसानी से लगाया जा सकेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुड न्‍यूज: यूपी के 10 जिलों में बनेंगे टेक्सटाइल पार्क, मिलेंगी ये सुविधाएं

क्‍या बोले अधिकारी

एआईजी स्‍टॉम्‍प संजय कुमार दुबे ने बताया कि रजिस्ट्री विभाग में 2002 से 2017 तक हुई संपत्तियों के दस्तावेजों को विभागीय सर्वर पर 31 मार्च तक अपलोड करने का लक्ष्य है। पब्लिक पोर्टल पर रिकॉर्ड अपलोड हो जाएगा तो नकल भी ऑनलाइन माध्यम से मिलेगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।