good news preparations to open a university in every district of up names of 6 colleges came from deoria kushinagar गुड न्यूज: यूपी के हर जिले में यूनिवर्सिटी खोलने की तैयारी, देवरिया-कुशीनगर से आए 6 कॉलेजों के नाम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गुड न्यूज: यूपी के हर जिले में यूनिवर्सिटी खोलने की तैयारी, देवरिया-कुशीनगर से आए 6 कॉलेजों के नाम

उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा है कि नई शिक्षा नीति के तहत हर जिले में एक विश्वविद्यालय बने। इसके घोषणा भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर चुके हैं, इसी का परिणाम है कि 7 वर्षों में प्रदेश के सभी 18 मंडलों में विश्वविद्यालयों की स्थापना हो चुकी है।

Fri, 11 July 2025 05:32 AMAjay Singh संवाददाता, गोरखपुर
share
गुड न्यूज: यूपी के हर जिले में यूनिवर्सिटी खोलने की तैयारी, देवरिया-कुशीनगर से आए 6 कॉलेजों के नाम

नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत हर जिले में विश्वविद्यालय बनाने की तैयारी उत्तर प्रदेश सरकार ने शुरू कर दी है। इसी कड़ी में देवरिया और कुशीनगर में भी विश्वविद्यालय बनाने की तैयारी है। इसे लेकर शासन ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से दोनों जिलों से तीन-तीन कॉलेजों के नाम मांगे थे, डीडीयू ने इस संबंध में कॉलेजों की सूची शासन को उपलब्ध करा दी है।

डीडीयू ने जिन कॉलेजों के नाम भेजे हैं, उनमें देवरिया का बीआरडी पीजी कॉलेज, राम गुलाब राय पीजी कॉलेज भटनी और बुद्ध पीजी कॉलेज रतसिया कोठी देवरिया शामिल हैं। इसी तरह कुशीनगर से बुद्ध पीजी कॉलेज, उदित नारायन पीजी कॉलेज, विद्यावती देवी महाविद्यालय शामिल किया गया है। इनमें बुद्ध पीजी कॉलेज रतसिया कोठी में कृषि संकाय की भी पढ़ाई होती है।

प्रदेश सरकार की मंशा है कि नई शिक्षा नीति के तहत हर जिले में एक विश्वविद्यालय का निर्माण हो। इसके घोषणा भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर चुके हैं, इसी का परिणाम है कि सात वर्षों में प्रदेश के सभी 18 मंडलों में विश्वविद्यालयों की स्थापना हो चुकी है।

क्या बोलीं कुलपति

दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत हर जिले में विश्वविद्यालय बनाने की मंशा सरकार की है। इस पर सरकार काम भी कर रही है। शासन की तरफ से जो भी सूचनाएं मांगी जाती है, उसे डीडीयू प्रशासन शासन को उपलब्ध करा रहा है। देवरिया और कुशीनगर में अगर विवि बनता है तो इससे काफी हद तक छात्रों को राहत मिलेगी।

दीक्षांत समारोह की तैयारी तेज, बनाया जा रहा लोगो

गोरखपुर विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज कर दी है। अगस्त के अंतिम सप्ताह या फिर सितंबर के पहले सप्ताह में होने वाले दीक्षांत का लोगो तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा विवि ने यह भी फाइनल कर दिया है कि इस बार दीक्षांत महायोगी गंभीर नाथ प्रेक्षागृह में किया जाएगा। राजभवन से तिथि जारी होते ही उसकी बुकिंग कर दी जाएगी। लोगो को लेकर पिछले साल की तरह विद्यार्थियों और कॉलेजों से मदद ली जाएगी। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि लोगो को तैयार कराने के निर्देश दे दिए गए हैं

एमएमएमयूटी अपने कैंपस में ही कराएगा दीक्षांत

दूसरी तरफ एमएमएमयूटी ने फैसला लिया है कि वह अपना दीक्षांत समारोह कैंपस के बाहर नहीं कराएगा। एमएमएमयूटी ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने बताया कि कैंपस में दीक्षांत समारोह के लिए ऑडिटोरियम है, जिसका रिनोवेशन कराया जा रहा है, जो समय से पूरा हो जाएगा। कैंपस में ही एमएमएमयूटी का दीक्षांत समारोह कराया जाएगा। समारोह के लिए तैयारियां की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।