Gonda BJP leader hugging a woman in party office Video viral BJP नेता ने महिला के संग की अश्लील हरकत, वीडियो वायरल होने पर दी सफाई, बोले-चक्कर आने पर दिया सहारा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

BJP नेता ने महिला के संग की अश्लील हरकत, वीडियो वायरल होने पर दी सफाई, बोले-चक्कर आने पर दिया सहारा

गोंडा से एक भाजपा नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक महिला को गले लगाते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का 12 अप्रैल का बताया जा रहा है।

Sun, 25 May 2025 08:09 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, गोंडा
share
BJP नेता ने महिला के संग की अश्लील हरकत, वीडियो वायरल होने पर दी सफाई, बोले-चक्कर आने पर दिया सहारा

यूपी के गोंडा से एक भाजपा नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक महिला को गले लगाते दिख रहे हैं। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का 12 अप्रैल का बताया जा रहा है। वहीं, जिलाध्यक्ष का कहना है कि पार्टी की सक्रिय महिला सदस्य को चक्कर आ गया था जिसे वह सहारा दे रहे थे। कुछ लोग राजनीतिक द्वेष के कारण गलत तरीके से वीडियो वायरल कर रहे हैं। वहीं, इसे लेकर भाजपा ने नोटिस भी जारी कर दिया है।

सोशल मीडिया पर रविवार को दो CCTV फुटेज वायरल हुए। पहली फुटेज में पार्टी कार्यालय के अंदर चार पहिया वाहन आता दिख रहा है। जिसमें से जिलाध्यक्ष गाड़ी से उतरते हैं। तभी एक आदमी के गेट पर आता है और वह उससे बात करने लगते हैं। इसके बाद वाहन से एक महिला उतरती है। महिला को जिलाध्यक्ष कार्यालय में अंदर जाने के लिए इशारा करते हैं। वहीं दूसरी फुटेज में जिलाध्यक्ष सीढ़ियों के पास उस महिला को आलिंगन करते दिखाई देते हैं। बताया जाता है कि दोनों वीडियो सीसीटीवी कैमरे के हैं। पार्टी के एक पदाधिकारी ने प्रदेश अध्यक्ष से भी शिकायत की है। शिकायतकर्ता ने अपना नाम गोपनीय रखा है। शिकायतकर्ता ने जिलाध्यक्ष पर शोषण का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोने के हार के बिना नहीं करूंगी शादी, दुल्हन ने फेरे लेने से किया इनकार
ये भी पढ़ें:बीवी बदचलन थी, भागकर पूरे घरवालों को...पत्नी की हत्या के बाद पति ने की खुदकुशी

छवि खराब करने की कोशिश

इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने कहा कि छवि खराब करने के लिए विरोधी ऐसा कर रहे हैं। बताया कि महिला पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता है। उसने फोन से तबियत खराब होने की बात बताई तो वह उसे कार्यालय लेकर आ गए। सीढ़ियां चढ़ने के दौरान उसे चक्कर आ गया तो उन्होंने उसकी मदद कर दी। उन्होंने सवाल उठाया कि वीडियो 12 अप्रैल का है और अब इसे वायरल किया जा रहा है। इसी से विरोधियों की गलत मानसिकता प्रदर्शित होती है।

जिला अध्यक्ष को नोटिस

भाजपा के गोंडा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप के वीडियो का संज्ञान लेते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने नोटिस जारी करते हुए उनसे सात दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। गोविंद नारायण शुक्ल ने कहा, “उनके इस आचरण से पार्टी की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के निर्देश पर उन्हें नोटिस जारी करते हुए सात दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। अगर जवाब तय समय में नहीं आता है या स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होता है तो उनपर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।”

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।