gold worth crores gradually disappeared from a jeweler s shop customers were also duped know whole matter ज्वेलर्स की दुकान से धीरे-धीरे करोड़ों का सोना गायब, ग्राहकों को भी लगा चूना; जानें पूरा मामला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ज्वेलर्स की दुकान से धीरे-धीरे करोड़ों का सोना गायब, ग्राहकों को भी लगा चूना; जानें पूरा मामला

दावा किया जा रहा है कि दुकान से बड़ी मात्रा में सोना चोरी किया गया है। इसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। घटना हरदोई के सिनेमा चौराहा स्थित अतुल ऑर्नामेंन्ट्रस के यहां हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि यह चोरी किस्तों एक से दो साल के दौरान की गई। पुलिस जांच में जुटी है।

Tue, 27 May 2025 01:57 PMAjay Singh संवाददाता, हरदोई
share
ज्वेलर्स की दुकान से धीरे-धीरे करोड़ों का सोना गायब, ग्राहकों को भी लगा चूना; जानें पूरा मामला

यूपी के हरदोई में ज्वेलरी की एक दुकान से धीरे-धीरे करोड़ों रुपयों की कीमत का सोना गायब हो गया। दुकान पर ज्वेलरी बदलने के लिए आने वाले कुछ ग्राहकों को भी चूना लगाया गया। दुकान के मालिक ने अपने यहां काम करने वाले एक पुराने कर्मचारी चोरी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। हालांकि पुलिस को दी तहरीर में दुकानदार ने चोरी गए सोने की लिस्ट बाद में उपलब्ध कराने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दुकान से करीब 19 किलोग्राम सोना चोरी किया गया है। इसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। घटना हरदोई के सिनेमा चौराहा स्थित अतुल ऑर्नामेंन्ट्रस के यहां हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि यह चोरी किस्तों एक से दो साल के दौरान की गई। हर रोज थोड़ा-थोड़ा सोना चोरी किया गया। एक बार की बजाए थोड़ा-थोड़ा सोना गायब करने के पीछे मकसद यह था कि किसी को शक न हो। हालांकि पुलिस को दी तहरीर में दुकान मालिक शिवम कपूर ने आरोप लगाया है कि उनकी दुकान में कार्यरत कर्मचारी बालकृष्ण पांडेय दुकान में रखे जेवर चोरी कर ले गए हैं। उन्होंने चोरी गए जेवर की लिस्ट बाद में उपलब्ध कराने की बात लिखी है। उन्होंने पुलिस से रिपोर्ट लिख कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IAS अभिषेक के करीबी निकांत की मुश्किलें नहीं हुईं कम, धोखाधड़ी का 1 और केस दर्ज

मामला सामने के बाद पुलिस सोने की बरामदगी की कोशिशों में जुट गई है। दुकान मालिक ने तहरीर में सोने के वजन या मूल्य का कोई विवरण नहीं दिया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 19 किलोग्राम सोना गायब हुआ है। बताया जा रहा है कि दुकान पर ज्वेलरी बदलने आने वाले कुछ ग्राहकों को भी चूना लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि घटना से सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कानपुर में अचानक सक्रिय हुईं एजेंसियां, एयरपोर्ट के 3 किमी दायरे में वेरिफिकेशन

शहर कोतवाल संजय त्यागी ने दावा किया कि मामले का पर्दाफाश जल्द होगा। पुलिस की पहली कोशिश चोरी गए पूरे सोने को बरामद करने की है। इसके साथ ही इस चोरी में शामिल रहे सभी लोगों को पकड़कर सजा दिलाई जाएगी। शहर के बड़े ज्वेलर्स के यहां हुई इस चोरी को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की अटकलें लग रही हैं। लोगों को पुलिस की जांच पूरी होने और सच्चाई के सामने आने का इंतजार है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।