girl lived in live in relationship for 10 years filed a rape case against a young man and accused him of forced abortion लिव इन में 10 साल रही युवती ने युवक पर किया रेप का केस, जबरन गर्भपात का आरोप, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लिव इन में 10 साल रही युवती ने युवक पर किया रेप का केस, जबरन गर्भपात का आरोप

  • युवती ने आरोप लगाया कि अनुराग ने बीमारी का बहाना बना उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। उससे नंबर लेकर बातचीत शुरू की। उसके घर बुलाने पर वह चली गई। वहां कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला उसे पिला दिया। इसके बाद दुष्कर्म किया। जब होश में आई तो उसने अपने को निर्वस्त्र पाया।

Sun, 29 Dec 2024 12:39 PMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, कानपुर
share
लिव इन में 10 साल रही युवती ने युवक पर किया रेप का केस, जबरन गर्भपात का आरोप

लिव इन रिलेशनशिप में 10 साल पहले प्रेमी के साथ रहने वाली युवती ने अब डीसीपी सेंट्रल के सामने पेश होकर युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। यह भी आरोप है आरोपित ने उसका गर्भपात कराया। जिसके बाद जान देने की धमकी दी तो युवक ने शादी कर ली। कुछ समय बाद ससुरालीजन ने घर से निकाल दिया। डीसीपी पूर्वी के आदेश पर केस दर्ज करा कार्रवाई की जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। अब विवाद हुआ तो केस कराया।

जरीब चौकी में रहने वाली युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया वर्ष 2014 में उसके साथ लेनिन पार्क निवासी अनुराग यादव पढ़ता था। इस दौरान अनुराग ने बीमारी का बहाना बना उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। उससे नंबर लेकर बातचीत शुरू की। उसके घर बुलाने पर वह चली गई जहां कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला उसे पिला दिया। इसके बाद दुष्कर्म किया। जब होश में आई तो उसने अपने को निर्वस्त्र पाया।

आरोप है अनुराग ने अश्लील वीडियो और फोटो बना ली। इसके बाद ब्लैकमेल करने लगा। धमकी दी शादी नहीं की तो वीडियो वायरल कर दूंगा। एक नवंबर 2015 को वह गर्भवती हो गई। अनुराग रनिया के एक अस्पताल में गर्भपात करा दिया। उससे रुपये वसूलना शुरू कर दिया। तंग आकर उसने धमकी दी यदि शादी नहीं की तो आत्महत्या कर लेगी। इस पर 22 जून 2024 को मेस्टन रोड में दोनों ने शादी की।

जबरन गर्भपात की दवा खिला दी

सात जुलाई 2024 को वह गर्भवती हुई तो जबरन गर्भपात की दवा खिला दी। सीसामऊ थाना प्रभारी हिमांशु चौधरी ने बताया दोनों वर्ष 2014 से लिव इन में रह रहे थे। मामला 10 साल पुराना है। डीसीपी सेंट्रल के आदेश पर अनुराग समेत परिवार के छह सदस्यों पर गर्भपात कराना, धमकाकर अपमानित करने और एससीएसटी में केस दर्ज किया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।