Wedding Disrupted by Dispute Over Dowry in Uttar Pradesh Village सात फेरे के बाद हंगामा, दुल्हन की बहन से मारपीट, बेहोश होने पर टूटी शादी, बारात लौटी, Gangapar Hindi News - Hindustan
More

सात फेरे के बाद हंगामा, दुल्हन की बहन से मारपीट, बेहोश होने पर टूटी शादी, बारात लौटी

Gangapar News - प्रयागराज के गंगापुर क्षेत्र में आई शादी समारोह में खासा हंगामा हो गया। बारात में आए किसी युवक ने दुल्हन की बहन के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह बेहोश हो गई। जिससे दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया।

Sat, 9 May 2026 11:41 PMहिन्दुस्तान टीम गंगापार, (प्रयागराज)
share
सात फेरे के बाद हंगामा, दुल्हन की बहन से मारपीट, बेहोश होने पर टूटी शादी, बारात लौटी

Prayagraj News: प्रयागराज के गंगापुर क्षेत्र में आई शादी समारोह में खासा हंगामा हो गया। बारात में आए किसी युवक ने दुल्हन की बहन के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह बेहोश हो गई। जिससे दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। जिसके चलते शादी टूट गई। दूल्हे को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। शुक्रवार की शाम तक दूल्हे के पिता और अन्य घरवालों को बैठाकर शादी में हुए खर्च और दहेज वापस लौटाने की शर्त पर उन्हें छोड़ा गया। घूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र के एक गांव से बारात आई थी। बारातियों के जलपान आदि के बाद द्वारचार आदि की रस्में शुरू हुई और जयमाल के समय ही दहेज के लेन देन को लेकर कुछ बातें हुई जिसमें एक दूसरे में मनमुटाव हो गया।

बावजूद इसके शादी की सारी रस्में सात फेरे के साथ संपन्न हुई। इधर लड़की की विदाई के पूर्व दूल्हे के आंगन में जाने की रश्म चल रही थी। इसी बीच बताया जाता है कि बारात में शामिल किसी युवक ने आंगन में ही दुल्हन की छोटी बहन को मारपीट दिया जिससे वह बेहोश हो गई। लड़की के साथ हुई मारपीट और बेहोश होने की जानकारी होते ही परिजन आक्रोशित हो गए और विवाद बढ़ गया। इस बीच दोनों पक्षों में तीखी नोंकझोंक भी हुई बाद में यह निर्णय लिया गया कि अब बारातियों के अलावा दूल्हे के साथ घर के लोगों को बैठा लो।

फिर दूल्हे के साथ उसके पिता और अन्य घर वालो को बैठाकर शाम तक बातचीत का दौर चलता रहा। बाद में निर्णय लिया गया कि शादी में दिए गए दहेज आदि और खर्च को दूल्हे पक्ष के लोग लौटाएंगे तभी उन्हें छोड़ा जाएगा। जानकारी के अनुसार शाम को दूल्हे के पिता ने लड़की पक्ष के द्वारा दिए गए दहेज और खर्च को देने की हामी भरी तो विवाद शांत हुआ और बिन दुल्हन बारात लौट गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।