Attempted Abduction of 12-Year-Old Student by Masked Biker in Rewa ट्यूशन पढ़कर लौट रहे छात्र के अपहरण की कोशिश, Gangapar Hindi News - Hindustan
More

ट्यूशन पढ़कर लौट रहे छात्र के अपहरण की कोशिश

Gangapar News - घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ट्यूशन से लौट रहे एक मासूम छात्र को नकाबपोश बाइक सवार

Wed, 11 March 2026 06:16 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share
ट्यूशन पढ़कर लौट रहे छात्र के अपहरण की कोशिश

ट्यूशन से लौट रहे एक मासूम छात्र को नकाबपोश बाइक सवार ने अपहरण की कोशिश की। गनीमत रही कि छात्र को उठाते समय वह गिरकर भाग निकला। परिजनों ने थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इरादतगंज रीवा रोड निवासी कपड़ा व्यवसाई विनोद केसरवानी का 12 वर्षीय बेटा लक्ष्य केसरवानी दांदुपुर स्थित जेपीएस पब्लिक स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ता है। मंगलवार के दिन स्कूल से घर आने के बाद घर से दो किलोमीटर दूर बोगी गांव स्थित राम खेलावन बालिका इंटर कॉलेज में ट्यूशन पढ़ने गया था। शाम छह बजे वह ट्यूशन से अकेले वापस घर को निकला कि स्कूल से कुछ ही दूरी नहर पुलिया के पास पर मुंह पर मास्क लगाए बाइक सवार बदमाश ने छात्र को पीछे से कालर पकड़ उठा कर बाइक पर बैठाने की कोशिश की तो कालर की बटन टूट जाने से वह सड़क पर गिर भाग निकला और घर जाकर आप बीती बताई।

बताया कि बाइक से चंद कदम दूरी पर काले रंग की मारुति वैन भी खड़ी थी। दोनों वाहन रीवा रोड की तरफ तेज रफ्तार भाग निकले। बाइक के नंबर प्लेट पर काले रंग की बैग लटक रही थी। छात्र के पिता विनोद केसरवानी ने बुधवार दोपहर घूरपुर थाने पहुंच मामले की शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस घटना से मासूम छात्र जहां डरा सहमा है वहीं परिजन भी बेटे की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं। आखिर क्यों बदमाश छात्र का अपहरण करने के फिराक में थे किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी तो क्या फिरौती के लिए अपहरण का प्रयास किया गया। इन सभी बातों से परिजन विचलित हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।