Gang is looking for tall tribal girls and selling them for 10 lakh rupees in the name of Puja साढ़े पांच फीट लंबी आदिवासी लड़कियों को ढूंढ रहा गिरोह, पूजा के नाम पर 10 लाख में सौदा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

साढ़े पांच फीट लंबी आदिवासी लड़कियों को ढूंढ रहा गिरोह, पूजा के नाम पर 10 लाख में सौदा

सोनभद्र में सक्रिय एक गिरोह ऐसी लड़कियों को इकट्ठा कर रहा है, जो कम से कम साढ़े पांच फीट लंबी हों। पूजा कराने के नाम पर उन्हें बाहर ले जाने के लिए पांच से 10 लाख रुपये का लालच भी दिया जा रहा है। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Sat, 12 July 2025 07:39 PMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान संवाद, सोनभद्र
share
साढ़े पांच फीट लंबी आदिवासी लड़कियों को ढूंढ रहा गिरोह, पूजा के नाम पर 10 लाख में सौदा

यूपी के सोनभद्र जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सक्रिय एक गिरोह ऐसी लड़कियों को इकट्ठा कर रहा है, जो कम से कम साढ़े पांच फीट लंबी हों। पूजा कराने के नाम पर उन्हें बाहर ले जाने के लिए पांच से 10 लाख रुपये का लालच भी दिया जा रहा है। इससे जुड़ा एक वीड़ियो वायरल हो रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। हरकत में आई पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

इन दिनों म्योरपुर ब्लाक क्षेत्र में सक्रिय गिरोह के सदस्य लड़कियों और उनके परिजनों से संपर्क बना रहे हैं। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति लालच दे रहा कि है पूजा कराने के उद्देश्य से बाहर ले जाएंगे। बताया कि जो व्यक्ति पूजा कराएगा वह लड़की के खाते में पांच से दस लाख रुपए भेजेगा। शर्त रखी कि जो लड़की पूजा के लिए जाएगी, उसकी उम्र 18 से 28 साल के बीच होगी। आधार कार्ड की कापी ले जाना होगा।

पुलिस सूत्रों की मानें तो गिरोह के लोगों ने काचन, किरबिल, पीपरहर समेत अन्य गांवों में कई लड़कियों से संपर्क किया। कुछ लड़कियों ने एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता को इसकी जानकारी दी। महिला ने गुप्त तरीके से म्योरपुर में कस्बे में दुकान चलाने वाले व्यक्ति से बातचीत कर वीडियो बनाया और पुलिस को सुपर्द कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाप ने अपनी ही नाबालिग बेटियों के साथ किया रेप, मां की शिकायत पर पुलिस ने दबोचा

वीडियो में गिरोह का सदस्य यह कहते भी सुनाई दे रहा है कि पूजा के लिए जो लड़की जाएगी, उसके शरीर में गोदना नहीं होना चाहिए। उसके शरीर की शुद्धता भी परखी जाएगी। इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक म्योरपुर कमल नयन दुबे ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एक बाबा की तलाश की जा रही है। आशंका है कि गिरोह आदिवासी लड़कियों को लालच देकर धर्म परिवर्तन करा सकता है। फिलहाल पुलिस की पड़ताल से पर्दा उठ सकता है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।