four youths from mathura died after car fell into canal near magorra while going to wedding यूपी में एक जैसे दो हादसे, मथुरा और औरैया में कारें नहर में गिरीं, सात की मौत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में एक जैसे दो हादसे, मथुरा और औरैया में कारें नहर में गिरीं, सात की मौत

यूपी के दो शहरों में 12 घंटे के अंतराल पर एक जैसे दो हादसे हुए हैं। इसमें सात लोगों की मौत हो गई है। शादी से लौट रहे लोगों की कारें मथुरा और औरैया में नहर में गिर गईं। मथुरा में चार दोस्तों और औरैया में पति-पत्नी और बेटे की जान गई है।

Thu, 19 Feb 2026 11:19 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में एक जैसे दो हादसे, मथुरा और औरैया में कारें नहर में गिरीं, सात की मौत

यूपी के दो शहरों में कुछ घंटे के अंतराल पर एक जैसे दो हादसे हुए हैं। एक हादसे में चार और दूसरे में तीन की जान चली गई है। शादी से लौट रहे लोगों की कार मथुरा और औरैया में नहर में पलट गई। मथुरा में चार दोस्तों और औरैया में पति-पत्नी और बेटे की जान चली गई है। मथुरा में मगोर्रा थाना क्षेत्र के नगला देविया के पास हादसा हुआ। औरैया में दिबियापुर से बारात समारोह में शामिल होकर भरथना की ओर लौट रहे लोगों के साथ हादसा हुआ है। हादसा देर रात किसी समय हुआ। सुबह लोगों ने कार का टायर देखा तो पुलिस को सूचना दी और कार को बाहर निकाला गया।

6 मीटर गहरी नहर में 'मौत का जाल' बनी उल्टी गिरी कार

मथुरा में हादसा बुधवार रात करीब 9:00 बजे हुआ। महावन से गोवर्धन और मगोर्रा होते हुए एक कार डीग (राजस्थान) की ओर बढ़ रही थी। नगला देविया मोड़ के समीप कार की रफ्तार काफी तेज थी। मोड़ पर चालक संतुलन खो बैठा और गाड़ी सीधे पानी की टंकी से टकराते हुए करीब 6 मीटर गहरी नहर (कैनाल) में जा गिरी। चश्मदीदों के अनुसार, कार पानी में पूरी तरह उल्टी हो गई थी, जिसके कारण अंदर फंसे युवकों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिल सका। रात के अंधेरे और गहरे पानी ने बचाव कार्य में भी बड़ी बाधा उत्पन्न की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वाराणसी की गंगा में हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, एक नाव सीज, दो को चेतावनी

ग्रामीणों और पुलिस का संघर्ष, पर नहीं बची जान

हादसे के तुरंत बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों और ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए खुद बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दो युवकों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें क्रेन के साथ मौके पर पहुंचीं। क्रेन की मदद से जब कार को पानी से बाहर निकाला गया, तो उसमें से दो अन्य युवकों के शव बरामद हुए। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी के 17वें दिन दुल्हन के पेट में उठा दर्द, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट से मची खलबली

होनहार छात्रों और दोस्तों की टोली का दुखद अंत

मृतकों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। इनमें बलदेव गढ़ मोहल्ला, महावन निवासी राहुल वर्मा (23), मोहित (22) और प्रेमनगर कलां निवासी अमित (23) शामिल हैं। चौथे युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतकों में मोहित कानून (Law) का छात्र था, जबकि अमित भी अपनी पढ़ाई पूरी कर रहा था। राहुल वर्मा सिलाई का काम करता था और जिस गाड़ी में यह हादसा हुआ, वह राहुल के बड़े भाई सज्जन सिंह की थी। होनहार बेटों की मौत की खबर जैसे ही महावन पहुंची, पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमी के कहने पर दोस्तों ने छीना प्रेमिका का मोबाइल, आहत युवती ने लगाई फांसी

तेज रफ्तार और तीखा मोड़ बना हादसे की वजह

एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण अत्यधिक तेज गति और तीखा मोड़ सामने आया है। मोड़ पर गति कम न होने के कारण कार अनियंत्रित होकर पहले टंकी से टकराई और फिर कैनाल में समा गई। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और चौथे युवक की पहचान के लिए आसपास के थानों में सूचना दी गई है।

वहीं, औरैया में गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने नहर में एक कार पड़ी देखी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार को नहर से बाहर निकलवाया। कार में राजीव कुमार गुप्ता (50), उनकी पत्नी मधू गुप्ता (48) और शुभम गुप्ता (27) का शव मिला। सभी इटावा के भरथना इटावा के रहने वाले थे। कार में मिले शादी के कार्ड से इनकी पहचान हो सकी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।