Former Ghazipur MLA Subhash Pasi arrested for cheating UP Excise Minister Nitin Agarwal's sister योगी के मंत्री नितिन अग्रवाल की बहन से ठगी के आरोप में पूर्व MLA गिरफ्तार, पत्नी को भी ढूंढ रही पुलिस, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

योगी के मंत्री नितिन अग्रवाल की बहन से ठगी के आरोप में पूर्व MLA गिरफ्तार, पत्नी को भी ढूंढ रही पुलिस

  • उत्तर प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल की बहन से ठगी में गाजीपुर के पूर्व विधायक सुभाष पासी गिरफ्तार को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया है। दंपति गैंगस्टर के मामले में भी आरोपित हैं। पुलिस की तलाश की जा रही है।

Thu, 23 Jan 2025 06:26 AMDeep Pandey हिन्दुस्तान
share
योगी के मंत्री नितिन अग्रवाल की बहन से ठगी के आरोप में पूर्व MLA गिरफ्तार, पत्नी को भी ढूंढ रही पुलिस

योगी सरकार के आबकारी राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल की बहन रुचि गोयल समेत दो लोगों से ठगी करने में गाजीपुर के पूर्व विधायक सुभाष पासी को शहर और कोतवाली देहात पुलिस की संयुक्त टीम ने मुंबई से धर दबोचा। पुलिस को पूर्व विधायक और उसकी पत्नी पर दर्ज धोखाधड़ी व गैंगस्टर के मामले में तलाश थी। पत्नी की तलाश की जा रही है। गुरुवार को पूर्व विधायक को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रेलवेगंज मोहल्ला निवासी प्रकाश चंद्र गुप्ता ने 10 अक्टूबर 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने बताया था कि गाजीपुर निवासी पूर्व विधायक सुभाष पासी मुंबई शहर के जूहू चर्च बलराज सहनी रोड नंबर तीन पेटला प्लाट नंबर 658 में रहता है। पड़ोसी अक्षय अग्रवाल के जरिए प्रकाश की सुभाष और उसकी पत्नी रीना से मुलाकात हुई थी। उन्हें बताया गया कि सुभाष प्रॉपर्टी का काम करता है। मुंबई के आराम नगर में फ्लैट होने की बात कहते हुए उन्हें ढाई करोड़ रुपये में खरीदने का ऑफर दिया गया। इस पर प्रकाश चंद्र उन्हें वेटगंज में रुचि गोयल के पास ले गया। रुचि नितिन अग्रवाल की बहन हैं। यहां पर कई लोगों की मौजूदगी में रुचि ने 49 लाख रुपये की चेक सुभाष और उसकी पत्नी रीना दी। रीना ने चेक अपने अकाउंट में लगा रुपये निकाल लिए। कुछ दिन बाद फ्लैट के फर्जी कागज थमा दिए, फ्लैट भी नहीं दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ एयरपोर्ट के वीवीआईपी लाउंज में देर रात लगी आग, मचा हड़कंप

|#+|

इससे पहले रेलवेगंज निवासी अक्षय अग्रवाल ने भी नौ अगस्त 2023 के सुभाष पासी और उसकी पत्नी रीना के खिलाफ 49 लाख रुपये हड़पने और फर्जीवाड़ा करने की एफआईआर लिखाई थी। दोनों ही मामलों में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल हो चुके हैं। इस केस में शहर कोतवाल संजय पांडेय ने 31 जनवरी 2024 को दंपति के खिलाफ गैंगस्टर दर्ज कराई थी। तभी से दोनों की पुलिस को तलाश थी। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि पूर्व विधायक सुभाष पासी को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसकी पत्नी की तलाश की जा रही है।

दो बार विधायक रह चुका है सुभाष

सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि सुभाष पासी गाजीपुर जनपद की सैदपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुका है। 2012 और 2017 में वह सपा के टिकट पर विधायक बना था। 2022 का चुनाव उसने भाजपा के टिकट पर सैदपुर से लड़ा था लेकिन हार गया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।