former female gram Pradhan attacked by monkeys on roof while trying to escape she fell from roof to floor painful death पूर्व महिला प्रधान को बंदरों ने छत पर घेरा, बचकर भागने में छत से फर्श पर गिरीं; दर्दनाक मौत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पूर्व महिला प्रधान को बंदरों ने छत पर घेरा, बचकर भागने में छत से फर्श पर गिरीं; दर्दनाक मौत

  • पूर्व महिला प्रधान पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। वह छत से सीधे फर्श पर गिरीं और घायल हो गईं। अस्‍पताल ले जाते समय रास्‍ते में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बगैर कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना से परिवार वालों में गम का माहौल है।

Mon, 17 March 2025 11:50 AMAjay Singh संवाददाता, संभल
share
पूर्व महिला प्रधान को बंदरों ने छत पर घेरा, बचकर भागने में छत से फर्श पर गिरीं; दर्दनाक मौत

Former Woman Gram Pradhan Died in Monkey Attack: संभल में एक पूर्व महिला प्रधान को बंदरों ने छत पर घेर लिया। खुद को बचाने के लिए वह भागीं तो छत से सीधे घर की फर्श पर जा गिरीं। पूर्व प्रधान घायल होकर बुरी तरह तड़पने लगीं। परिवारवाले उन्‍हें लेकर आनन-फानन में अस्‍पताल के लिए निकले लेकिन रास्‍ते में ही उनकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में दुख फैल गया। पूर्व महिला प्रधान का परिवार और उनके शुभचिंतक-रिश्‍तेदारों के अलावा आम लोग भी गमजदा हैं।

घटना संभल के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र की है। यहां छछैरा गांव की पूर्व महिला प्रधान पर बंदरों के झुंड ने हमला किया है। वह छत से गिरकर घायल हो गई थीं। अस्‍पताल ले जाते समय रास्‍ते में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बगैर कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना से परिवार वालों में गम का माहौल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के कई जिलों में ओले के साथ बारिश, सीएम ने फसलों के नुकसान पर मांगी रिपोर्ट

थाना क्षेत्र के गांव छछैरा निवासी पूर्व ग्राम प्रधान वीरवती तोमर (58वर्ष) रविवार शाम को किसी काम से छत पर गई थीं। छत पर बंदरों का झुंड बैठा हुआ था। महिला ने बंदरों को भगाने का प्रयास किया लेकिन अचानक बंदरों ने हमला कर दिया। बंदरों से बचने के लिए वह दौड़ी लेकिन इसी दौरान छत सेघर में पक्के फर्श पर आकर गिर गईं। आनन-फानन में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

डाक्टर ने मृत घोषित किया, तो परिजन शव लेकर घर पहुंचे। परिवार के लोगों ने बताया कि उनके बड़े बेटे की पहले ही मौत हो गई थी। महिला प्रधान की मौत से उनके दोनों बेटों व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बगैर कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: यूपी में फिर बदला मौसम, कई जिलों में बारिश; अगले 2 दिन गिरेगा पारा

ग्रामीणों ने बंदरों को पकड़वाने की मांग की

पूर्व महिला प्रधान के साथ हुई घटना के बाद छछैरा गांव के लोग गुस्‍से में हैं। उनका कहना है कि आए दिन बंदरों के कारण हादसे होते रहते हैं। कई बार इसकी शिकायत भी की गई है लेकिन जिम्‍मेदारों ने ध्‍यान नहीं दिया। इसके लिए प्रशासन को कार्रवाई करते हुए पकड़वाना चाहिए।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।