Former BSP minister Ramlakhan Verma son cuts vein in intoxicated state police saves his life बसपा के पूर्व मंत्री रामलखन वर्मा के बेटे ने नशे में काटी नस, पुलिस ने ऐसे बचाई जान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बसपा के पूर्व मंत्री रामलखन वर्मा के बेटे ने नशे में काटी नस, पुलिस ने ऐसे बचाई जान

बसपा सरकार में पूर्व मंत्री रामलखन वर्मा के बेटे उपकार सिंह ने नशे की हालत में आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि पुलिस की तत्परता से उसक जान बच गई। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।

Tue, 31 Dec 2024 04:25 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
बसपा के पूर्व मंत्री रामलखन वर्मा के बेटे ने नशे में काटी नस, पुलिस ने ऐसे बचाई जान

यूपी के लखनऊ में बसपा सरकार में पूर्व मंत्री रामलखन वर्मा के बेटे उपकार सिंह ने नशे की हालत में आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि पुलिस की तत्परता से उनकी जान बच गई। घटना डालीबाग इलाके में स्थित पूर्व मंत्री के आवास की है। जानकारी के मुताबिक, उपकार सिंह पटेल ने घर के भीतर खुद को बंद कर लिया और हाथ की नस काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस दौरान, हजरतगंज थाने के इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को इसकी सूचना मिली जिसके बाद तुरंत पुलिस टीम के साथ रवाना हुए।

पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और उपकार सिंह को बातों में उलझाकर दरवाजा तोड़ा। समय रहते उनकी जान बचा ली गई। उन्हें घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उपकार सिंह ने नशे की हालत में यह कदम उठाया। पुलिस की सक्रियता और तत्परता से पूर्व मंत्री के बेटे की जान बचाई जा सकी।

दरवाजा तोड़ने पर दूसरे कमरे में छिपा, दीवार फांद कर भागा

पूर्व मंत्री राम लखन वर्मा का एक फ्लैट प्राग नारायण रोड पर है। मंगलवार सुबह करीब 10.45 बजे पुलिस को स्थानीय लोगों ने बताया कि मंत्री के बेटे उपकार ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है। सूचना पर दरोगा विपिन और शिवम मौके पर पहुंचे। काफी देर तक गेट खुलवाने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिलने पर कुदाल से गेट को तोड़ा गया। इस बीच उपकार सिंह दूसरे कमरे में जाकर छिप गया। पुलिस कर्मी दूसरे दरवाजे को तोड़ने लगे, तभी उपकार दीवार फांद कर फ्लैट से बाहर निकल गया। उसे भागते देख दरोगा भी दौड़ पड़े। दीवार फांद कर उपकार को किसी तरह से पकड़ा गया। एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि उपकार ने नशे की हालत में हाथ की नस काटी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाभी पर अवैध संबंधों का शक, देवर ने सबक सिखाने के लिए 2 साल के भतीजे को काट डाला
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बहराइच से 50 हजार टन हल्दी खरीदेंगे रामदेव, CM योगी के OPOD मुहिम का दिखा असर

मां के समझाने पर भी नहीं माना

हाथ की नस काट कर उपकार ने खुदकुशी का प्रयास किया है। इस बात की सूचना मां मंजू वर्मा को पुलिस ने दी। इसके बाद मंजू वर्मा ने भी बेटे को समझाने का प्रयत्न किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि उपकार सिंह को सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। नशे की लत और पारिवारिक कलह से परेशान होने की बात सामने आई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।