Forest department rescued 18 feet long and 80 kg python in Meerut मेरठ में 18 फीट लंबा अजगर मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू करने में वन विभाग के छूटे पसीने, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मेरठ में 18 फीट लंबा अजगर मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू करने में वन विभाग के छूटे पसीने

मेरठ में सोमवार को एक विशालकाय अजगर मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। किसी तरह वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया। अजगर की लंबाई 18 फीट और वजन लगभग 80 किलो है।

Mon, 5 May 2025 08:07 PMPawan Kumar Sharma प्रमुख संवाददाता, मेरठ
share
मेरठ में 18 फीट लंबा अजगर मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू करने में वन विभाग के छूटे पसीने

यूपी के मेरठ में सोमवार को एक विशालकाय अजगर मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। किसी तरह वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया। अजगर की लंबाई 18 फीट और वजन लगभग 80 किलो है। रेस्क्यू करके अजगर को हस्तिनापुर वन रेंज के कौरव वन ब्लॉक के जंगलों में (प्राकृतवास) में छोड़ दिया गया।

ये मामला हस्तिनापुर के मवाना क्षेत्र के बातनौर-मंदवाड़ी का है। ग्राम प्रधान मंदवाड़ी ने वन विभाग के गांव में आने-जाने के लिए प्रयोग किए जाने वाले पुल के समीप अजगर होने की सूचना दी। इस सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी खुशूब उपाध्याय ने अजगर के रेस्क्यू के लिए तीन सदस्यीय टीम वन रक्षक अतुल दुबे, वन्य जीव रक्षक धर्मेंद्र ढाका, किशोरी लाल को मौके के लिए रवाना किया। घंटे भर की मशक्कत के बाद वन कर्मियों ने अजगर को रेस्क्यू किया। वन क्षेत्राधिकारी खुशूब उपाध्याय ने बताया कि अजगर को रेस्क्यू करके हस्तिनापुर रेंज ऑफिस लाया गया। बाद में 18 फीट लंबे और करीब 80 किलो वजन वाले अजगर को हस्तिनापुर वन रेंज के कौरव वन ब्लॉक के जंगलों में (प्राकृतवास) में छोड़ दिया गया।

मुरादाबाद में तेंदुए को पकड़ने लिए लगाया गया पिंजरा

उधर, मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में तेंदुए सक्रिय हैं। आए दिन किसी न किसी गांव से तेंदुआ दिखाई देने की सूचनाएं वन विभाग को मिल रही हैं। तेंदुए के बढ़ते आतंक के बाद अब सिरसा ठाठ गांव में पिंजरा लगाया गया है। साथ ही वन विभाग की टीम ग्रामीणों को जागरूक भी कर रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्कार्पियो खरीदने के लिए बुजुर्गों को बंधक बनाकर लूटा, जाते वक्त छुए पैर
ये भी पढ़ें:वरमाला से पहले दूल्हे को लगा झटका, शादी के जोड़े में प्रेमी के साथ भाग गई दुल्हन

बता दें कि लगातार ग्रामीण और तेंदुओं का आमना सामना हो रहा है। बीते पांच महीने से अधिक बार तेंदुओं ने ग्रामीणों पर हमला भी किया। जिसके बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल भी लगाया। हाल ही में कांठ के साहूपुर गांव के ब्राइट लैंड पब्लिक स्कूल से तेंदुआ पकड़ा भी गया। जिसको वन विभाग ने पकड़ने के बाद अमानगढ़ के जंगलों में छोड़ा। इसके बावजूद तेंदुओं का मूवमेंट कम नहीं हुआ है। वन विभाग के पास लगातार ग्रामीण तेंदुआ दिखाई देने की सूचनाएं दर्ज करा रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।