बरेली से पहली को दिल्ली, दूसरी को नोएडा की फ्लाइट, फिर गोवा-गुजरात की उड़ान की तैयारी
यूपी में एयरपोर्ट की संख्या बढ़ने के साथ ही उड़ानों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को जेवर में एयरपोर्ट शुरू होने के बाद बरेली से इसका जुड़ाव दो जुलाई को होगा। एक जुलाई को दिल्ली और दो को नोएडा की फ्लाइट शुरू होगी। इसके बाद गोवा और गुजरात की उड़ान की तैयारी है।

UP News: बरेली से दिल्ली और नोएडा जेवर के लिए पहली और दूसरी जुलाई को फ्लाइट शुरू होने जा रही है। इसके बाद गोवा, सूरत, चेन्नई और अहमदाबाद को फ्लाइट सेवाएं देने की तैयारियां चल रही हैं। यात्री सर्वे के बाद बरेली से गोवा, सूरत, चेन्नई और अहमदाबाद को फ्लाइट की मांग बढ़ी गई है। इसलिए एयरपोर्ट प्रबंधन ने भी अपने प्रस्ताव भेज दिये हैं। कई एयर कंपनियों के साथ बैठक भी कर ली गई है। एक जुलाई को दिल्ली और नोयड़ा जेवर को फ्लाइट उड़ान शुरू होगी। इसके बाद गोवा आदि शहरों की एयर कनेक्टिविटी की तैयारियां तेज की जाएंगी।
बरेली हवाई अड्डा प्रबंधन का कहना है, वर्तमान में बरेली एयरपोर्ट से नवी मुंबई और बैंगलूरू को फ्लाइट सेवाएं दी जा रही हैं। एक जुलाई से दिल्ली और दो जुलाई से नोएडा जेवर को फ्लाइट उड़ान भरेंगी। इन दो नई फ्लाइट के बाद प्रबंधन ने गोवा, सूरत, चेन्नई और अहमदाबाद के लिए भी फ्लाइट के प्रस्ताव का काम शुरू कर दिया है।
सूरत की फ्लाइट से बरेली के जरी जरादोजी कारोबार को पंख लगेंगे। जरी कारोबारियों के व्यवसाय को रफ्तार मिलेगी। वहीं चेन्नई, अहमदाबाद और गोवा जाना भी आसान हो जाएगा। इस संबंध में एयरलाइंस और डायरेक्टर जनरल आफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) से भी बात कर ली गई है। कई एयर कंपनियां सर्वे और बरेली एयरपोर्ट प्रबंधन के साथ बैठक भी कर चुकी हैं।
इस सत्र में बढ़े हवाई यात्री
बरेली एयरपोर्ट प्रबंधक ने पिछले साल में यात्रियों की सर्वे रिपोर्ट बनाई। जिसमें 2024-25 सत्र की अपेक्षा 2025-26 में बरेली से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी हैं। 2024-25 सत्र में बरेली से 1,21,843(एक लाख इक्कीस हजार आठ सौ तैतालीस) यात्रियों ने यात्रा की है जबकि 2025-26 सत्र में 1,28,170 (एक लाख अट्टाइस हजार एक सौ सत्तर) लोगों ने हवाई यात्रा का आनंद लिया। इस सत्र में 6687 यात्रियों ने अधिक हवाई यात्रा की है।
बरेली एयरपोर्ट के डायरेक्टर अवधेश कुमार अग्रवाल के अनुसार एक और दो जुलाई को दिल्ली और नोएडा को फ्लाइट की उड़ान शुरू हो जाएगी। इसके बाद साउथ को कई शहरों की कनेक्टिविटी पर काम होगा। गोवा, चेन्नई, अहमदाबाद और सूरत को फ्लाइट के संबंध में प्रस्ताव जा चुके हैं। जल्द ही एयरलाइंस और डीजीसीए से सकारात्मक जवाब मिलेगा।
जेवर से लखनऊ के लिए उड़ान शुरू
सोमवार को ही देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट में शुमार होने वाले नोएडा के जेवर एयरपोर्ट से कामर्शियल उड़ानों का शुभारंभ हुआ है। पहली उड़ान में 172 किसान नोएडा से लखनऊ पहुंचे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात और संवाद किया है। इन किसानों की जमीन पर ही एयरपोर्ट का निर्माण हुआ है।




साइन इन