Five people including Jhansi GST Deputy Commissioner, arrested in a bribery case of Rs 70 lakh; CBI takes action 70 लाख की घूस लेते महिला डिप्टी कमिश्नर और 2 अधीक्षक अरेस्ट, UP में CBI का बड़ा ऐक्शन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

70 लाख की घूस लेते महिला डिप्टी कमिश्नर और 2 अधीक्षक अरेस्ट, UP में CBI का बड़ा ऐक्शन

यूपी में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। महिला डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी के इशारे पर 70 लाख रुपये घूस ले रहे दो अधीक्षकों अनिल तिवारी व अजय कुमार शर्मा को रंगे हाथ दबोचा गया।

Wed, 31 Dec 2025 07:13 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
70 लाख की घूस लेते महिला डिप्टी कमिश्नर और 2 अधीक्षक अरेस्ट, UP में CBI का बड़ा ऐक्शन

उत्तर प्रदेश में सीबीआइ ने झांसी में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) में घूसखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। सीजीएसटी की डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी(आईआरएस अधिकारी) के इशारे पर 70 लाख रुपये घूस ले रहे दो अधीक्षकों अनिल तिवारी व अजय कुमार शर्मा को रंगे हाथ दबोचा गया।

सीबीआइ लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच ने घूसखोरी के इस मामले में प्रभा भंडारी समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें जय दुर्गा हार्डवेयर के मालिक राजू मंगतानी व वकील नरेश कुमार गुप्ता भी शामिल हैं। सीबीआइ आरोपियों के झांसी, ग्वालियर व दिल्ली स्थित ठिकानों पर छोपमारी कर रही है। जिसमें अब तक 90 लाख रुपये नकद, संपत्तियों के कई दस्तावेज, जेवर व चांदी की ईटें बरामद की गई हैं। चांदी की ईटों का वजन 21 किलो से अधिक है। सूत्रों का कहना है कि इनमें सर्वाधिक नकदी व जेवर सीजीएसटी के अधिकारियों के घर से बरामद हुए है। घूसखोरी के मामले में सीजीएसटी के कुछ अन्य अधिकारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। जय दुर्गा हार्डवेयर के मालिक को लगभग 13 करोड़ रुपये की कर वसूली के मामले में कार्रवाई का दबाव बनाकर यह डील की जा रही थी।

सीबीआइ लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच की टीम ने सीजीएसटी झांसी में करोड़ों रुपये की कर चोरी के मामले में कारोबारी को राहत दिए जाने के बदले डेढ़ करोड़ रुपये की डील की शिकायत पर अपना जाल बिछाया था। सीबीआइ ने मामले में आरोपी डिप्टी कमिश्नर, दोनों अधीक्षकों व अन्य के विरुद्ध मंगलवार को केस दर्ज करने के बाद यह कार्रवाई की। सीबीआइ के अनुसार आरोपी डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी को उनके दिल्ली स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया। जबकि अन्य चारों आरोपियों को झांसी से पकड़ा गया। सभी आरोपितों को ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया जा रहा है। गुरुवार को उन्हें लखनऊ स्थित विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।