First you eat, first you, when CM Yogi had to eat sweets on the insistence of a girl who came to tie Rakhi पहले आप खाइए, पहले आप, जब सीएम योगी को राखी बांधने आई बच्ची की जिद पर खानी पड़ी मिठाई, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पहले आप खाइए, पहले आप, जब सीएम योगी को राखी बांधने आई बच्ची की जिद पर खानी पड़ी मिठाई

लखनऊ में आयोजित एक समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक बच्ची ने जिद के आगे अपनी बात मानने पर मजबूर कर दिया। बच्ची ने सीएम योगी को राखी बांधने के बाद मिठाई खाने पर मजबूर कर दिया।

Sat, 9 Aug 2025 09:31 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
पहले आप खाइए, पहले आप, जब सीएम योगी को राखी बांधने आई बच्ची की जिद पर खानी पड़ी मिठाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अक्सर बच्चों के साथ चुहल करते और उनको चाकलेट व अन्य चीजें बांटते नजर आते हैं। पिछले दिनों एक बच्ची की अपील के बाद स्कूल में दाखिले का मामला काफी चर्चित हुआ था। सीएम योगी के निर्देश पर बच्ची को एक बड़े निजी स्कूल में दाखिला मिला था। शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित एक समारोह के दौरान सीएम योगी का वही रूप दिखाई दिया। बच्ची की एक जिद के आगे सीएम योगी को मजबूर होना पड़ गया। एक बच्ची ने योगी को मिठाई खाने पर मजबूर कर दिया।

बच्ची सीएम योगी को राखी बांधने आई थी। राखी के साथ मिठाई भी लेकर आई थी। राखी बंधवाने के बाद सीएम योगी ने बच्ची को मिठाई खिलाने की कोशिश की तो बच्ची ने तपाक से बोल दिया कि पहले आप खाइए। इस पर सीएम योगी पहले मुस्कराए और बच्ची को ही मिठाई खिलाने की कोशिश की। लेकिन बच्ची भी नहीं मानी। उसने भी मिठाई नहीं खाई। कहा पहले आप खाइए, पहले आप खाइए। अंतत: बच्ची की जिद सीएम योगी को पूरी करनी पड़ी और मिठाई खाकर उसे खुश कर दिया। सीएम योगी ने इस दौरान बच्चियों को चाकलेट के पैकेट और पैसे भी दिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विदेश में पढ़ाई के लिए भी स्कॉलरशिप समेत योगी कैबिनेट की 19 प्रस्तावों पर मुहर

सीएम योगी काकोरी एक्शन शताब्दी समापन समारोह में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ पहुंचे थे। इस दौरान योगी ने एक बार फिर लोगों से विदेशी की जगह स्वदेशी चीजों को खरीदने की अपील की। कहा कि विदेशी वस्तुएं खरीदेंगे तो पैसा आतंकवाद और नक्सलवाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होगा। सीएम योगी ने कहा कि आने वाले रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, दीपावली व अन्य त्योहारों के मौके पर केवल स्वदेशी सामान ही खरीदें। यह भी कहा कि चाहे स्वदेशी सामान महंगे क्यों न हों, इन्हें खरीदने से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और कारीगरों को मदद मिलेगी।

कहा कि यह अवसर है हमारे बलिदानियों के प्रति कृतज्ञता जाहिर करने का। 15 अगस्त पर हर घर तिरंगा झंडा होना चाहिए। हमें बलिदानियों के प्रति कृतज्ञ रहने के साथ महात्मा गांधी के स्वदेशी अपनाओ आंदोलन को भी आगे बढ़ाना है। महात्मा गांधी ने जो मंत्र दिया, उसी पर हमें चलते हुए केवल स्वदेशी अपनाना है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।