Uttar Pradesh Board Exam Preparations Under Strict Security Measures सख्त सुरक्षा में केंद्रों तक पहुंचे यूपी बोर्ड परीक्षा केप्रश्नपत्र, Firozabad Hindi News - Hindustan
More

सख्त सुरक्षा में केंद्रों तक पहुंचे यूपी बोर्ड परीक्षा केप्रश्नपत्र

Firozabad News - जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां जोरदार तरीके से चल रही हैं। प्रश्नपत्रों को सख्त सुरक्षा के बीच परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया गया है। 11 टीमें और पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। प्रश्नपत्रों को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है और सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हैं।

Sat, 14 Feb 2026 12:21 AMNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share
सख्त सुरक्षा में केंद्रों तक पहुंचे यूपी बोर्ड परीक्षा केप्रश्नपत्र

जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। शुक्रवार को सख्त सुरक्षा के बीच में परीक्षा केंद्रों तक प्रश्नपत्र पहुंच गए। इसके लिए पहले ही 11 टीम तैनात कर दी थी तथा इन टीमों के साथ पुलिस फोर्स को भी भेजा गया, ताकि परीक्षा की शुचिता बनी रहे। प्रश्नपत्रों को स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने अपनी निगरानी में स्ट्रांग रूम में रखवाया। अगले सप्ताह से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को लेकर शासन सख्त है तो विभाग द्वारा भी विशेष सावधानी बरती जा रही है। शुक्रवार को सभी परीक्षा केंद्र पर स्ट्रॉंग रूम सहित अन्य व्यवस्थाओं की ऑल ओके रिपोर्ट आने के बाद में प्रश्नपत्रों को पहुंचाने की व्यवस्था की गई।

जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेंद्र कुमार ने इसके लिए 11 टीम बनाई थी। प्रश्नपत्रों को लेकर परीक्षा केंद्रों पर भी सख्ती रही। सुबह ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी केंद्र पर पहुंच गए, ताकि अपनी निगरानी में प्रश्नपत्रों को सुरक्षित रखवा सकें। स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने प्रश्नपत्रों को अपनी निगरानी में स्ट्रॉंग रूम में डबल लॉक अलमारी में सुरक्षित रखवाया। वहीं जिला स्तर पर बने कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों के डबल लॉक अलमारी में रखवाने की सीसीटीवी से निगरानी की गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।