Firing on Lucknow famous Wahid Biryani owner Javed लखनऊ की मशहूर वाहिद बिरयानी के मालिक पर तबाड़तोड़ फायरिंग, स्कूटी सवार बदमाशों ने चलाईं गोलियां, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लखनऊ की मशहूर वाहिद बिरयानी के मालिक पर तबाड़तोड़ फायरिंग, स्कूटी सवार बदमाशों ने चलाईं गोलियां

राजधानी लखनऊ में मशहूर वाहिद बिरयानी के मालिक जावेद वाहिद पर  स्कूटी सवार दो बदमाशों ने उनपर तबाड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग कर दी। जावेद बाल-बाल बच गए। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई।

Tue, 19 Aug 2025 12:20 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
लखनऊ की मशहूर वाहिद बिरयानी के मालिक पर तबाड़तोड़ फायरिंग, स्कूटी सवार बदमाशों ने चलाईं गोलियां

राजधानी लखनऊ में बाजारखाला इलाके में वाहिद बिरयानी के मालिक जावेद वाहिद पर सोमवार देर रात स्कूटी सवार दो बदमाशों ने उनपर तबाड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग में जावेद बाल-बाल बच गए। घटना के समय वह बाजारखाला में काफी समय से बंद पड़ी दुकान को खुलवाकर साफ सफाई करवा रहे थे। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। आस-पास के लोग दहशत में आ गए। हालांकि इस मामले अभी कोई मुकदमा नहीं दर्ज हुआ है।

जावेद वाहिद के मुताबिक, दो-तीन दिन से बाजारखाला स्थित अपनी काफी समय से बंद पड़ी दुकान को खुलवाकर साफ-सफाई करवा रहे थे। सोमवार देर रात करीब एक बजे कुछ लोगों के साथ दुकान के बाहर खड़े थे। इतने में सफेद स्कूटी सवार हेलमेट लगाए दो लोग कुछ दूरी पर आकार खड़े हुए। इस बीच उनके साथ खड़े तीन लोग दुकान के भीतर चले गए। वह और उनका एक साथी बाहर ही थे। तभी स्कूटी सवार बदमाशों ने उनपर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग कर दी। किसी तरह वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद बदमाश भाग निकले। फायरिंग से जावेद दहशत में आ गए। इंस्पेक्टर बाजारखाला के मुताबिक,व्यापारी द्वारा घटना की सूचना दी गई है। पर अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में सनसनीखेज वारदात, धारदार हथियार से लड़की की हत्या, मची चीख-पुकार
ये भी पढ़ें:UP Weather : यूपी में बदलेगा मौसम, फिर भारी बारिश के आसार, गिरेगा पारा

26 लाख रुपए को लेकर चल रहा विवाद

जावेद वाहिद ने आरोप लगाया है कि राजाजीपुरम निवासी अभिषेक से उनका 26 लाख रुपए को लेकर विवाद चल रहा है। 26 लाख रुपए उन्हें अभिषेक से लेने है। जिसको लेकर कोर्ट में उन्होंने मुकदमा भी किया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।