female BLO was murdered her lover broke into her house slit her throat and then committed suicide In Raebareli यूपी में महिला बीएलओ की हत्या, घर में घुसकर प्रेमी ने गला काटा, फिर खुद भी कर ली खुदकुशी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में महिला बीएलओ की हत्या, घर में घुसकर प्रेमी ने गला काटा, फिर खुद भी कर ली खुदकुशी

रायबरेली के एक गांव में महिला बीएलओ को घर में खाना बनाते समय उसके प्रेमी ने बांके से गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने भी जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर एएसपी घटनास्थल पर पहुंचे।

Sat, 20 Dec 2025 07:14 PMDinesh Rathour रायबरेली
share
यूपी में महिला बीएलओ की हत्या, घर में घुसकर प्रेमी ने गला काटा, फिर खुद भी कर ली खुदकुशी

यूपी के रायबरेली के एक गांव में महिला बीएलओ को घर में खाना बनाते समय उसके प्रेमी ने बांके से गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने भी जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर एएसपी घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के समय महिला के बच्चे स्कूल गए थे। उसके पति पुणे में एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है।क्षेत्र के जगतपुर भिचकौरा गांव की रहने वाली महिला बीएलओ सीमा पासवान (36) पत्नी राजेन्द्र कुमार का गांव के ही रहने वाले रामसुमेर (38) पुत्र रघुनाथ के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इससे युवक का महिला बीएलओ के घर भी आना-जाना था।

शनिवार दोपहर करीब एक बजे महिला बीएलओ घर पर खाना बना रही थी। महिला का पति पुणे में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है और बच्चे स्कूल गए थे। इसी बीच अचानक महिला का प्रेमी घर पहुंचा और उसने बांके से सीमा का गला काटकर हत्या कर दी। बाद युवक ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। थोड़ी देर बाद में उन्हें पता चला कि आरोपी महिला के घर के पीछे खेत में ही अचेत अवस्था में पड़ा है। उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टरों के अनुसार युवक की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस के साथ एएसपी संजीव सिन्हा ने घटनास्थल की जांच और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के जेठ की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई। एएसपी संजीव सिन्हा ने बताया कि महिला बीएलओ की हत्या करने वाले आरोपी ने भी जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूट्यूबर अनुराग ने दुबई में भी बनाई अकूत संपत्ति, ईडी की रेड में क्या-क्या मिला?
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तस्वीर में दिखने वालों पर चलवा दें बुलडोजर, कफ सिरप विवाद पर अखिलेश का पलटवार
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।