होली और ईद मिलन में पहुंचे डीएम और एडीएम
Fatehpur News - फतेहपुर में उप्र मिनिस्ट्रीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ द्वारा होली और ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीएम रविन्द्र सिंह, एडीएम डा. अविनाथ त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में ब्रज के कलाकारों ने फूलों की होली समेत कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। डीएम ने इस तरह के आयोजनों की आवश्यकता पर जोर दिया।

फतेहपुर। उप्र मिनिस्ट्रीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के तत्वाधान में मंगलवार को होली और ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। शहर के सरदार बल्लभ भाई प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में डीएम रविन्द्र सिंह, एडीएम डा. अविनाथ त्रिपाठी, एडीएम सुनील कुमार, उप एसडीएम दुर्गेश कुमार यादव आदि की मौजूदगी में ब्रज के कलाकारों द्वारा फूलों की होली सहित अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। डीएम ने सभी को होली एवं ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। जिसमें कर्मचारियों एवं अधिकारियों को एक साथ बैठने का अवसर प्रदान होता है। इस मौके पर सुशील कुमार त्रिपाठी प्रान्तीय अध्यक्ष, जगदीश निगम प्रान्तीय उपाध्यक्ष, अजीत उपाध्याय, शैलेन्द्र सिंह, विजय त्रिपाठी, सरफराज हुसैन अध्यक्ष समेत अन्य तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन