सीएचसी की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग
Farrukhabad-kannauj News - भारतीय कृषक एसोसिएशन ने सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं की गिरावट को लेकर प्रशासन को मांग पत्र सौंपा है। किसान नेताओं का कहना है कि मरीजों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल रही हैं और दवाइयों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने उचित जांच की मांग की है ताकि गरीब मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

कायमगंज, संवाददाता। भारतीय कृषक एसोसिएशन ने सीएचसी में और बेहतर सुविधाओं के लिए प्रशासन को मांग पत्र सौंपा है। पत्र में अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में आ रही गिरावट पर चिंता व्यक्त की गई है। एसोसिएशन के किसान नेताओं का कहना है कि अस्पताल में मरीजों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। मांग पत्र में आरोप लगाया गया है कि अस्पताल परिसर में मरीजों को दवाइयों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है और कुछ मामलों में बाहर की दवाइयां लिखे जाने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। संगठन ने अस्पताल प्रशासन के व्यवहार और प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए मांग की है कि जनहित में यहां की व्यवस्थाओं की निष्पक्ष जांच कराई जाए।किसान
नेता मुन्नालाल सक्सेना, प्रताप सिंह गंगवार, विनीत कुमार, मंजेश यादव ने एसडीएम से कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद मरीजों को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का उचित लाभ मिल सके।बहला फुसलाकर किशोरी को ले गया चचेरा भाई, दी तहरीरकायमगंज, संवाददाताक्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को बताया कि रविवार की सुबह करीब 11 बजे उनकी 15 वर्षीय पुत्री बाजार से सामान लेने की बात कहकर घर से निकली थी। आरोप है कि रास्ते में उसका चचेरा भाई बहला फुसला कर कहीं ले गया। पीड़ित का आरोप है कि इस घटना में आरोपित के दो भाई, उसकी मां और बहनोई ने भी साथ दिया है। तहरीर के अनुसार, किशोरी अपने साथ घर में रखे सोने-चांदी के जेवर में एक जोड़ी चांदी की पायल, सोने की बेसर और 30 हजार रुपये की नकदी भी ले गई है। काफी खोजबीन के बाद भी जब बेटी का सुराग नहीं लगा, तब परिजनों को अपहरण की आशंका हुई। सोमवार को पीड़ित पिता ने कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई और अपनी बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।सत्यनारायण स्वर्णकार समाज एसोसिएशन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीतकायमगंज।ऑल इण्डिया स्वर्णकार समाज एसोसिएशन ने संगठन का विस्तार करते हुए कायमगंज के सत्यनारायण वर्मा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा ने सर्वसम्मति से संस्था का प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारी से अपेक्षा की कि वे संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए समाज और राष्ट्र हित में कार्य करेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन