Family members reached police station with dead body of girl Allegation of murder after brutality यूपी में युवती से दरिंदगी के बाद हत्या! श्मशान घाट की जगह शव को लेकर थाने पहुंचे परिजन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में युवती से दरिंदगी के बाद हत्या! श्मशान घाट की जगह शव को लेकर थाने पहुंचे परिजन

बिनजौर में  सोमवार शाम ग्रामीणों ने एक युवती का शव लेकर थाने पहुंचे। उन्होंने युवती के संग दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या का आरोप लगाया। परिजनों का आरोप था कि दो दिन पूर्व पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म किया और फिर गला घोट दिया। 

Mon, 7 July 2025 10:31 PMPawan Kumar Sharma संवाददाता, बिजनौर
share
यूपी में युवती से दरिंदगी के बाद हत्या! श्मशान घाट की जगह शव को लेकर थाने पहुंचे परिजन

यूपी के बिनजौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां हल्दौर थाना क्षेत्र के एक गांव के लोग सोमवार शाम एक युवती का शव लेकर थाने पहुंचे। उन्होंने युवती के संग दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या का आरोप लगाया। परिजनों का आरोप था कि दो दिन पूर्व पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म किया और फिर गला घोट दिया। इसके बाद मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हल्दौर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी परिवार के लोग सोमवार शाम अपनी 22 वर्षीय बेटी का शव लेकर थाने पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि दो दिन पूर्व पड़ोसी युवक ने उनके घर में घुसकर उनकी बेटी से दुष्कर्म किया। विरोध और मामला खुलने के डर से युवक ने उनकी बेटी का गला घोट दिया, जिससे युवती की हालत बिगड़ गई। युवती को मृत समझकर आरोपी युवक मौके से भाग निकला। कुछ देर बाद जब परिजन पहुंचे तो बेहोशी की हालत में अपनी बेटी को बिजनौर के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। मेरठ के अस्पताल में युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुहागरात की रात दुल्हन ने दूल्हे के साथ कर दिया खेला, ससुराल वाले भी रह गए हैरान

मेरठ में कराया पोस्टमार्टम, फिर ले गए थाने

परिजनों ने मेरठ में ही युवती का पोस्टमार्टम कराया और सोमवार शाम हल्दौर थाने पहुंचकर मामले की सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक ने सुनियोजित तरीके से इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। उधर, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार बैसला ने बताया कि पुलिस को तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इस मामले में सीओ सदर राकेश वशिष्ठ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।