नकली IAS के बाद फर्जी IPS, दोनों बड़े रंगीन मिजाज, एक की 4 गर्लफ्रेंड दूसरा छात्रा के साथ भागा
शनि शर्मा की दूसरी पत्नी अमृता घर में ताला बंद कर गायब हो गई है। शनि शर्मा की पहली शादी पूजा से हुई थी। महिला थाने में उसने मुकदमा दर्ज कराया कि पति शराब के नशे में घर आता है और आए दिन मारपीट करता था। उसका किसी अन्य महिला से संबंध होने का भी आरोप लगाया था।

पिछले साल के अंतिम महीने में गोरखपुर से गिरफ्तार फर्जी आईएएस ललित किशोर आपको याद है। इस फर्जी आईएएस की जांच में पता चला था कि उसने यूपी-बिहार में चार लड़कियों से प्यार का झांसा देकर रिश्ते बनाए थे। इसमें से तीन के प्रेग्नेंट होने की बात भी सामने आई थी। अब गोरखपुर में ही शनि शर्मा नाम का एक फर्जी आईपीएस गिरफ्तार जो एक कपड़ा व्यवसायी से दो लाख रुपए की रंगदारी मांग रहा था। उसने व्यवसायी को एनकाउंटर की धमकी भी दी थी। इस फर्जी आईपीएस को लेकर भी रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। बताया जा रहा है उसने एक डॉक्टर से भी रंगदारी और मुफ्त दवा की मांग की थी। यह भी पता चला है कि उसके खिलाफ पहली पत्नी ने महिला थाने में दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया तो वह बीए की एक छात्रा को लेकर लापता हो गया था।
इस मामले में रामगढ़ताल थाने में केस दर्ज कराया गया था। पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो उसकी पहली पत्नी से संपर्क किया और उसके जरिए शनि को कॉल कराकर मासूम को छोड़ने के एवज में जेवर और दूसरी पत्नी से शैक्षणिक प्रमाणपत्र और मुकदमा वापस लेने का लालच देकर बातों में उलझाया। इस दौरान सर्विलांस की मदद से पुलिस ने उसका लोकेशन जान लिया और उसे दबोच लिया गया। वहीं शनि शर्मा की दूसरी पत्नी अमृता घर में ताला बंद कर गायब हो गई है। शनि शर्मा की पहली शादी पूजा से हुई थी। महिला थाने में उसने केस दर्ज कराया कि पति शराब के नशे में घर आता है और आए दिन मारपीट करता था। उसका किसी अन्य महिला से संबंध होने का भी आरोप लगाया था। इस मामले में महिला थाने में क्राइम नंबर 92/24 का केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
इसी दौरान रामगढ़ताल इलाके में किराये का मकान लेकर रहने वाली बीए की छात्रा को लेकर लापता हो गया। इसमें भी केस दर्ज किया गया था। उसने दूसरी शादी बड़हलगंज निवासी अमृता से प्रेम विवाह किया था। शनि की दूसरी पत्नी से नाराज पहली पत्नी पूजा अपने दोनों बच्चों के साथ मायके चली गई थी। उस दौरान पूजा ने अपने जेवरात और अमृता के शैक्षणिक प्रमाणपत्र भी साथ ले गई थी। मायके पहुंचते ही पूजा ने शनि, सास और देवर पर घरेलू हिंसा समेत तीन मुकदमे दर्ज कराए थे। नाराज शनि ने आजाद नगर निवासी अपनी साली राधा गुप्ता के मासूम बेटे अगस्तय का दिसंबर 2024 में अपहरण कर नेपाल भाग गया था। अगस्तय को वापस करने के एवज में वह पहली पत्नी से जेवरात, दूसरी पत्नी के शैक्षणिक प्रमाणपत्र और मुकदमे वापस करने की मांग की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
फर्जी आईपीएस बनकर रंगदारी मांगने वाले आरोपी की कुंडली खंगाल रही पुलिस
फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर लोगों से रंगदारी और ठगी करने वाले आरोपी को जेल भेजवाने के बाद पुलिस ने उसकी कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। पीपीगंज नगर के वार्ड नंबर एक निवासी फर्जी आईपीएस शनि शर्मा के खिलाफ पहले से कई केस सामने आए हैं। वहीं ताजा कार्रवाई पीपीगंज निवासी संदीप सिंह की तहरीर पर की गई है। बताया जा रहा कि इस मामले में चार अन्य ने भी शिकायत देने की तैयारी की है, जिनसे आरोपी ने पैसे मांगे थे। आरोप है कि शनि शर्मा पुलिस वर्दी पहनकर स्वयं को आईपीएस अधिकारी बताता था और संदीप सिंह, जितेंद्र सिंह सहित कई लोगों को धमकाकरउनसे रुपये वसूल करता था।
वह अपनी झूठी पहचान और रौब के बल पर लोगों को डराता और ठगी करता था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने पीपीगंज थाना क्षेत्र की एक छात्रा को पीएचडी करवाने का झांसा देकर यूपीआई के माध्यम से 18,800 रुपये ठग लिए थे। छात्रा की शिकायत पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की जांच कराई, जिसके बाद कुलसचिव के निर्देश पर आरोपी को निलंबित कर दिया गया। विश्वविद्यालय द्वारा जारी निलंबन आदेश का नोटिस आरोपी के घर पर भी चस्पा किया गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी स्वयं को गोरखपुर विश्वविद्यालय का “बड़े बाबू” बताकर लोगों को प्रभावित करता था, जबकि वास्तव में वह चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी है। जांच में उसके निजी जीवन से जुड़े कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। उसने बिना तलाक लिए दूसरी शादी की है। पहली पत्नी से उसके दो बच्चे हैं, जो वर्तमान में अपनी नानी के पास रहते हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने और किन-किन लोगों को ठगी का शिकार बनाया है।




साइन इन