UP Board Exams 2023 Final Preparations for High School and Intermediate Exams नकल विहीन कराई जाएं यूपी बोर्ड की परीक्षा, सीसीटीवी बंद मिले तो होगी कड़ी कार्रवाई, Etawah-auraiya Hindi News - Hindustan
More

नकल विहीन कराई जाएं यूपी बोर्ड की परीक्षा, सीसीटीवी बंद मिले तो होगी कड़ी कार्रवाई

Etawah-auraiya News - फोटो 8 केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक में डीआईओएस अतुल कुमार सिंह व राज्य पर्यवेक्षक प्रतिभा मिश्रा इटावा , संवाददाता । यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटर क

Thu, 12 Feb 2026 11:15 PMNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share
नकल विहीन कराई जाएं यूपी बोर्ड की परीक्षा, सीसीटीवी बंद मिले तो होगी कड़ी कार्रवाई

इटावा, संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटर की परीक्षाओं को लेकर सभी तैयारियां को अंतिम रूप दे दिया गया है। यह परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होगी। इस संबंध में केंद्र व्यवस्थापकों से भी कहा गया है कि नकल विहीन परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से कराई जाए।सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट भी बनाए गए हैं जो परीक्षा पर नजर रखेंगे। गुरुवार को दोपहर बाद राजकीय इंटर कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाए गए सभी 67 विद्यालयों के केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने कहा कि परीक्षाएं नकल विहीन कराई जानी हैं। किसी भी स्तर पर नकल जैसी कोई शिकायत सामने नहीं आनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी। सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगातार चलते रहेंगे। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कक्ष निरीक्षक भी निर्धारित समय पर पहुंचेंगे। वायस रिकॉर्डर भी चालू रहेगा कॉपियां परीक्षा केंद्रों पर भेज दी गई है और प्रश्न पत्र भी परीक्षा केंद्रों पर भेज दिए जाएंगे जिन्हें डबल लॉक में सुरक्षित रखा जाएगा। जहां प्रश्न पत्र रखे जाएंगे उस कमरे का सीसीटीवी लगातार चलता रहेगा। वायस रिकॉर्डर भी चालू स्थिति में रहेगा। निर्धारित समय पर ही प्रश्न पत्र खोले जाएंगे और बोर्ड की ओर से जो व्यवस्था निश्चित की गई है उसके अनुसार अधिकारियों के मौजूदगी में यह कार्य किया जाएगा। प्रश्न पत्रों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाएगी। 42 हजार परीक्षार्थियों के लिए 67 केंद्र यूपी बोर्ड की परीक्षाओं की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस साल हाई स्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा के लिए जिले के 67 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनमें हाई स्कूल और इंटर के 42000 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचेंगे। यह परीक्षा 18 फरवरी से दो पालियों में कराई जाएगी जो 12 मार्च तक चलेगी। परीक्षा केंद्र बनाए गए विद्यालयों की सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी अधिकारियों ने कर लिया है। परिषदीय शिक्षक भी बनाए गए कक्ष निरीक्षक यूपी बोर्ड की परीक्षा कराए जाने के लिए बडी संख्या में कक्ष निरीक्षक लगाए जाते हैं। इसके चलते बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को भी कक्ष निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बेसिक शिक्षा विभाग के लगभग ढाई हजार शिक्षकों को यूपी बोर्ड की परीक्षा कराने के लिए कक्ष निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला मुख्यालय पर बनेगा कंट्रोल रुम इटावा। बोर्ड परीक्षा की निगरानी के लिए जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रुम बनाया जाएगा। यह कंट्रोल रुम यहां जिला विद्यालय निरीक्षण कार्यालय पर बनाया जाएगा। पूरी परीक्षा के दौरान यह कंट्रोल रुम सक्रिय रहेगा। यहीं से इस बात की निगरानी की जाती है कि परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे सही तरीके से काम कर रहे हैं या नहीं। कोट समय पर परीक्षा शुरू कराई जाए, इसमें कोई लापरवाही ना बरती जाए। बैठक में राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक प्रतिभा मिश्रा ने कहा की नकल विहीन परीक्षा कराया जाना हम सभी का उद्देश्य है। इस उद्देश्य को पूरा करना है । शांतिपूर्ण माहौल में सभी परीक्षा कराई जानी हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक फोटो 8 केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक में डीआईओएस अतुल कुमार सिंह व राज्य पर्यवेक्षक प्रतिभा मिश्रा। केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक में दिए गए निर्देश 5 दिन बाद शुरू होनी है यूपी बोर्ड की परीक्षा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।