Enraged at postponement of marriage young man attacked his fiancee and her mother with a knife शादी टालने पर भड़का युवक, मंगेतर और उसकी मां पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, ग्रामीणों ने जमकर की पिटाई, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शादी टालने पर भड़का युवक, मंगेतर और उसकी मां पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, ग्रामीणों ने जमकर की पिटाई

आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह युवक ने मंगेतर और उसकी मां पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया।

Sat, 8 Feb 2025 06:58 PMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share
शादी टालने पर भड़का युवक, मंगेतर और उसकी मां पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, ग्रामीणों ने जमकर की पिटाई

यूपी के आजमगढ़ से एक सनसनसीखेज मामला सामने आया है। जहां कप्तानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह लुधियाना से आए युवक ने मंगेतर और उसकी मां पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। तीनों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के पिता लुधियाना में रहते हैं। परिवार के साथ युवती भी वहीं रहकर पढ़ाई करती है। वह बीए थर्ड ईयर की छात्रा है। दो साल पहले वह राजस्थान के श्रीगंगानगर जनपद के हिंदमाला कोट थाना क्षेत्र के खाका गांव के रहने वाले 22 साल के राबिन सिंह के संपर्क में आई थी। राबिन भी लुधियाना में रहकर काम करने के साथ पढ़ाई करता था। दोनों चोरी-छिपे मिलने लगे। मामले की जानकारी होने के बाद दोनों के परिवार के लोग उनकी शादी के लिए तैयार हो गए। बीते साल मई महीने में दोनों की इंगेजमेंट हुई थी। युवती अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती थी। इसके लिए वह दो-तीन साल बाद शादी करने के लिए कह रही थी। तीन माह पहले वह अपनी मां के साथ कप्तानगंज क्षेत्र में स्थित गांव आ गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी के कुछ घंटों बाद ही दूल्हे की दर्दनाक मौत, रोती बिलखती रह गई दुल्हन
ये भी पढ़ें:ईरानी दुल्हन के प्यार में युवक ने खोला पर्शियन कैफे,हिंदू और ईरानी कल्चर का संगम

राबिन उस पर शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। परिजनों ने बताया कि शनिवार की सुबह युवक लुधियाना से युवती के घर पहुंच गया। वह शादी के लिए दबाव बनाने लगा। विवाद बढ़ने पर युवक ने चाकू से युवती के गर्दन पर हमला कर दिया। बचाव में आई उसकी मां को भी चाकू मार कर घायल कर दिया। मां के शोर मचाने पर गांव के लोग आ गए। ग्रामीणों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने तीनों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। युवती की हालत गंभीर है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि तीनों का उपचार चल रहा है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। आरोपी युवक का पुलिस कस्टडी में उपचार कराया जा रहा है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।