encounter in lucknow mushi of a cleaning company turned out to be the accused of raping an innocent shot in leg arrested लखनऊ में एनकाउंटर: 7 साल की मासूम से रेप के आरोपी सरजू शेख को लगी गोली, गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लखनऊ में एनकाउंटर: 7 साल की मासूम से रेप के आरोपी सरजू शेख को लगी गोली, गिरफ्तार

  • हैनीमैन क्रॉसिंग के पास शनिवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में बच्ची से रेप का आरोपी मो. सरजू शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी जिसके बाद पुलिस उसे अस्पताल ले गई। बच्‍ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी मुंशी उसे टॉफी दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया था।

Sun, 16 March 2025 10:29 AMAjay Singh हिन्दुस्तान, संवाददाता, लखनऊ
share
लखनऊ में एनकाउंटर: 7 साल की मासूम से रेप के आरोपी सरजू शेख को लगी गोली, गिरफ्तार

UP Police Encounter: यूपी की राजधानी लखनऊ में नाबालिग बच्‍ची के साथ रेप के आरोपी को पुलिस ने एक एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया है। गोमतीनगर रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को सात साल की मासूम से सफाई कम्पनी में तैनात मुंशी ने दुराचार किया था।

शनिवार देर रात, हैनीमैन क्रॉसिंग के पास शनिवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में बच्ची से रेप का आरोपी मो. सरजू शेख को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी जिसके बाद पुलिस उसे अस्पताल ले गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कानपुर के लड़के ने किया गजब, साइबर ठग को ही ठग लिया; खुद फंसा तो रोने लगा अपराधी

घर के बाहर खेल रही थी मासूम

इंस्पेक्टर विभूतिखंड सुनील सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन के पास मजदूर झोपड़ी बना कर रहता है। शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे सफाई कर्मी की सात वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। तभी रेलवे स्टेशन पर सफाई का जिम्मा संभालने वाली कम्पनी का मुंशी मो. सरजू शेख आ धमका। आरोपित पहले भी कई बार घर आता था। जिसके कारण मासूम भी उसे पहचानती थी। घर के बाहर खेल रही मासूम को आरोपित सरजू शेख ने टॉफी दिलाने का झांसा दिया। बहला कर वह युवती को अपनी झोपड़ी में ले गया। जहां मासूम के साथ सरजू शेख ने दुराचार किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शिव रूप में ताज देखने पहुंचा पर्यटक, CISF ने त्रिशूल-डमरू जमा करवा कराया दीदार

बेटी को खून से लथपथ देख, दहल गया परिवार

घर के बाहर खेल रही बेटी के नजर नहीं आने पर परिवार वाले उसे तलाशने लगे। आस-पास काफी देर तक छानबीन की गई। कुछ देर बाद मासूम बदहवास हालत में घर की तरफ आती दिखाई पड़ी। उसके कपड़ों पर खून लगा था। बेटी की हालत देख परिवार वाले सहम गए। मां के पूछताछ करने पर मुंशी मो. सरजू शेख की करतूत का पता चला।

आरोपी की तलाश

इंस्पेक्टर विभूतिखंड सुनील सिंह ने बताया कि मासूम का मेडिकल चेकअप कराया गया है। आरोपित मो. सरजू शेख माल्दा टाउन पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। जो घटना के बाद से ही फरार है। तलाश के लिए सर्विलांस की मदद ली जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।