यूपी के इन कर्मचारियों को मिलेगा सातवें वेतनमान का लाभ, सीएम योगी का बड़ा तोहफा
यूपी सरकार ने यूपी बीज निगम के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान दिए जाने का निर्णय लिया है। एक निगम होने के कारण अभी तक इन कर्मियों को सरकारी विभागों की तरह वेतन का यह लाभ प्राप्त नहीं हो सका था।

UP Government Decision: सीएम योगी ने यूपी बीज निगम कार्मिकों को बड़ा तोहफा दिया है। यूपी सरकार ने इन कर्मचारियों को सातवें वेतनमान दिए जाने का निर्णय लिया है। एक निगम होने के कारण अभी तक इन कर्मियों को सरकारी विभागों की तरह वेतन का यह लाभ प्राप्त नहीं हो सका था। मुख्यमंत्री के इस फैसले से निगम के कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।
बतादें कि लंबे समय बाद अब बीज निगम के कर्मियों को दूसरे कर्मचारियों की तरह सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ मिलेगा। उत्तर प्रदेश राज्य बीज विकास निगम की वित्तीय स्थिति में पिछले कुछ वर्षों में सुधार हुआ है। निगम वित्तीय वर्ष 2017-18 के बाद से, विशेषकर वित्तीय वर्ष 2019-20 से निरंतर लाभ अर्जित कर रहा है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में निगम द्वारा 40.00 करोड़ रुपये से अधिक का लाभ अर्जित किया जाना संभावित है। निगम की इस सुदृढ़ वित्तीय स्थिति और कर्मियों के समर्पण को देखते हुए ही सातवें वेतनमान की फाइल को स्वीकृति प्रदान की गई है।
143 07 करोड़ रुपये हुआ निगम का लाभ
वित्तीय वर्ष 2024-25 तक निगम का कुल संचित लाभ 143.07 करोड़ रुपये हो चुका है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के विशेष प्रयासों ने निगम को घाटे से उबारकर लाभ की स्थिति में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसी सफलता के परिणामस्वरूप मुख्यमंत्री ने कार्मिकों के हित में सातवां वेतनमान लागू करने का फैसला लिया है, जिससे कर्मचारियों के जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार सुनिश्चित होगा।




साइन इन