Ehsaan carrying bounty 1 lakh killed an encounter Saharanpur two police personnel including an inspector injured यूपी में एक लाख का इनामी एहसान एनकाउंटर में ढेर, इंस्पेक्टर समेत दो पुलिसकर्मी घायल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में एक लाख का इनामी एहसान एनकाउंटर में ढेर, इंस्पेक्टर समेत दो पुलिसकर्मी घायल

सहारनपुर में पुलिस और बदमाश की मुठभेड़ हो गई। दिन दहाड़े हुई इस मुठभेड़ में पुलिस ने एक लाख का इनामी एहसान को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। छाती और पैर में गोली लगने से बदमाश की मौके पर ही मौत हो गई।

Fri, 29 May 2026 05:35 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share
यूपी में एक लाख का इनामी एहसान एनकाउंटर में ढेर, इंस्पेक्टर समेत दो पुलिसकर्मी घायल

यूपी के सहारनपुर में पुलिस और बदमाश की मुठभेड़ हो गई। दिन दहाड़े हुई इस मुठभेड़ में पुलिस ने एक लाख का इनामी एहसान को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। छाती और पैर में गोली लगने से बदमाश की मौके पर ही मौत हो गई। मुठभेड़ के दौरान इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल भी गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

शुक्रवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि सरसावा के कपूरी गांव निवासी एहसान अपने साथी के साथ कहीं जा रहा है। पुलिस ने आनन-फानन में जाल बिछाया और बदमाश एहसान और उसके साथी को घेर लिया। खुद को घिरा देखकर एहसान और उसके साथी ने फायरिंग शुरू कर दी। बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की। दिन दहाड़े दोनों ओर से जमकर गोलियां तड़तड़ाईं। इस दौरान एहसान का साथी मौका पाकर भाग निकला। लेकिन एहसान पुलिस की गोली का शिकार हो गया। पुलिस ने एहसान के छाती और पैर में गोली मारकर उसे ढेर कर दिया। दोनों ओर से हुई फायरिंग में थाना प्रभारी और हेड कांस्टेबल सोनू भी गोली लगने से घायल हो गए। कांस्टेबल सोनू के बाएं हाथ में गोली लगी है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है। मुठभेड़ के बाद इलाके में भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

कई दिनों से एहसान की तलाश में थी पुलिस

एहसान पर अलग-अलग जिलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। सहारनपुर में करीब 13 मुकदमे उसके ऊपर दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस ने एहसान पर एक लाख का इनाम घोषित किया था। पुलिस कई दिनों से उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन एहसान पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था। शुक्रवार को पुलिस ने एहसान को एनकाउंटर में मार गिराया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।