ED issues fresh notice to Nikant Jain close aide suspended IAS officer Abhishek to be questioned सस्पेंड आईएएस अभिषेक के करीबी निकांत जैन से होगी पूछताछ, ईडी ने फिर भेजा नोटिस, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सस्पेंड आईएएस अभिषेक के करीबी निकांत जैन से होगी पूछताछ, ईडी ने फिर भेजा नोटिस

ईडी ने निलम्बित आईएएस अभिषेक प्रकाश के करीबी निकांत जैन को फिर से नोटिस भेजा है। जमानत पर बाहर आने के बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। ईडी को उससे कई सवालों के जवाब लेने हैं।

Mon, 6 Oct 2025 06:39 PMDinesh Rathour लखनऊ, विशेष संवाददाता
share
सस्पेंड आईएएस अभिषेक के करीबी निकांत जैन से होगी पूछताछ, ईडी ने फिर भेजा नोटिस

ईडी ने निलम्बित आईएएस अभिषेक प्रकाश के करीबी निकांत जैन को फिर से नोटिस भेजा है। जमानत पर बाहर आने के बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। ईडी को उससे कई सवालों के जवाब लेने हैं। ईडी के छापे में उसे जमानत मिलने का पता चला था। ईडी निकांत के भाई सुकांत जैन की सम्पत्ति का ब्योरा भी जुटा रही है। जल्दी ही इस मामले में एक और कार्रवाई करने का दावा किया जा रहा है। सोलर संयत्र लगाने के लिए यूपी आई कम्पनी के प्रतिनिधि विश्वजीत ने 20 मार्च को गोमतीनगर में निकांत जैन के खिलाफ आईएएस के कहने पर कमीशन मांगे जाने की एफआईआर दर्ज कराई थी।

बयान में उसने आरोप लगाया था कि इन्वेस्ट यूपी के तत्कालीन सीईओ अभिषेक प्रकाश के कहने पर निकांत ने रिश्वत मांगी। एफआईआर दर्ज होने के बाद ही निकांत को गिरफ्तार कर लिया गया था। सात अगस्त को ईडी ने निकांत जैन के पांच ठिकानों पर छापा मारा तब पता चला था कि निकांत जैन जमानत पर बाहर आ चुका है। इस बारे में किसी को पता तक नहीं चला था। इस पर ही ईडी ने निकांत की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। अब ईडी ने उसे फिर से नोटिस भेजा है।

ईडी सूत्रों के मुताबिक उसकी कई सम्पत्तियों के बारे में पता चला है। पर, ये कई अन्य लोगों के नामों पर है। दावा किया जा रहा है कि निकांत ने ही इस जमीन को दूसरे के नाम पर खरीदा है। ऐसे ही कई बिन्दुओं पर ईडी निकांत जैन से पूछताछ करेगी। इसलिए ही उसे नोटिस भेजा गया है। ईडी को निकांत की कम्पनी के निदेशक सौरभ सेठ के घर से छापे में भी कई दस्तावेज मिले थे। इस बारे में भी पूछताछ की जानी है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।