During varmala ceremony bride refused to marry after seeing handicapped groom वरमाला के समय दूल्हे का राज जान दुल्हन का ठनका माथा, शादी से किया इनकार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

वरमाला के समय दूल्हे का राज जान दुल्हन का ठनका माथा, शादी से किया इनकार

प्रयागराज में एक शादी समारोह के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब दुल्हन ने फेरे लेने से इंकार कर दिया। इससे समारोह में अचानक अफरातफरी मच गई। दरअसल वरमाला के समय दुल्हन को दूल्हे के दिव्यांग होने का पता चल गया था।

Tue, 22 April 2025 05:14 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share
वरमाला के समय दूल्हे का राज जान दुल्हन का ठनका माथा, शादी से किया इनकार

यूपी के प्रयागराज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शादी समारोह के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब दुल्हन ने फेरे लेने से इंकार कर दिया। इससे समारोह में अचानक अफरातफरी मच गई। दरअसल वरमाला के समय दुल्हन को दूल्हे के दिव्यांग होने का पता चल गया था जिससे उसने बारात वापस लौटा दी।

ये मामला मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां रविवार रात बारात आई थी। घरातियों ने बारातियों का स्वागत सत्कार किया। बाराती भी जमकर डीजे की धुन में थिरके। धूम धड़ाके के बीच द्वारपूजा संपन्न हुआ। बारी वरमाला की आई। मंच पर दूल्हा-दुल्हन बैठे लेकिन जब दूल्हे को वरमाला डालना हुआ तो उसका हाथ ही नहीं उठा। यह देख दुल्हन नाराज हो गई। उसने शादी से इनकार कर दिया। उसके इस निर्णय पर दोनों पक्ष में हड़कंप मच गया। बारातियों और घरातियों में बीच घंटों पंचायत चली। आपसी सुलह समझौता के बाद यह निर्णय हुआ कि दूल्हे के दिव्यांग होने की बात छिपाई गई इसलिए शादी नहीं होगी। आखिर में बारात दुल्हन के बिना लौट गई। इस दौरान बारातियों को बंधक बनाने का भी मामला सामने आया था। लेकिन पुलिस के पहुंचने के बाद इस तरीके के कोई भी बात सामने नहीं आई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पति की बेवफाई से आहत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, गाड़ियों को रोककर किया हंगामा
ये भी पढ़ें:वाराणसी के बाद अब जौनपुर में युवती के साथ दरिंदगी, 9 युवकों ने किया गैंगरेप

वरमाला से पहले भिड़े घराती-बाराती, दुल्हन का शादी इंकार

उधर, बस्ती जिले के सोनहा थानाक्षेत्र के बरगदवा में गोंडा से बारात आई थी। बारातियों का घरातियों ने जमकर स्वागत किया। डीजे पर नाचते हुए दुल्हन के दरवाजे पर आए और द्वारपूजा सम्पन्न हुई। उसके बाद वयमाला के कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी और दूल्हा जयमाल स्टेज पर बैठकर दुल्हन का इंतजार कर रहा था।

इसी बीच किसी बात को लेकर घराती व बराती आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट होने लगी। यह सब देख दुल्हन जयमाल स्टेज से नीचे उतर गई और शादी करने से मना कर दिया। घरातियों ने दूल्हे व उनके परिजनों को बंधक बना लिया। काफी मान मन्नौवल के बाद भी दुल्हन नहीं मानी और शादी करने से साफ मना कर दिया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।