drunken young men and women created a ruckus in lucknow clashed with police inspector started fighting लखनऊ में नशे में धुत युवक-युवतियों का हंगामा, दरोगा से भिड़े; करने लगे हाथापाई, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लखनऊ में नशे में धुत युवक-युवतियों का हंगामा, दरोगा से भिड़े; करने लगे हाथापाई

देर रात करीब 1 बजे समिट बिल्डिंग के बार से निकलकर बाहर परिसर में अभिनव उसके कुछ दोस्त और युवतियां हंगामा कर रही थीं। गाली-गलौज करते हुए वह बाहर डांस कर रहे थे। बवाल बढ़ने पर विभूतिखंड थाने के दरोगा पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने समझाकर शांत कराने का प्रयास किया तो अभिनव नोकझोंक करने लगे।

Sat, 17 May 2025 10:29 AMAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, लखनऊ
share
लखनऊ में नशे में धुत युवक-युवतियों का हंगामा, दरोगा से भिड़े; करने लगे हाथापाई

लखनऊ के विभूतिखण्ड समिट बिल्डिंग में गुरुवार देर रात फिर नशे में धुत युवक-युवतियों ने जमकर हंगामा किया। बवाल की सूचना पर दरोगा उन्हें बिल्डिंग परिसर से बाहर निकालने पहुंचे तो नशे में धुत लोगों ने उनसे अभद्रता की। धक्का मुक्की कर हाथापाई करने लगे। पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित युवक आजमगढ़ के गोपालपुर सिंधारी न्यू बस्ती का रहने वाला अभिनव प्रताप सिंह है। देर रात करीब एक बजे समिट बिल्डिंग के बार से निकलकर बाहर परिसर में अभिनव उसके कुछ दोस्त और युवतियां हंगामा कर रही थी। गाली-गलौज करते हुए वह बाहर डांस कर रहे थे। बवाल बढ़ने पर विभूतिखंड थाने के दरोगा पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने समझाकर शांत कराने और बाहर निकालने का प्रयास किया। इस पर अभिनव नोकझोंक करने लगे। पुलिस के विरोध पर अभिनव ने धक्का मुक्की कर दरोगा से हाथापाई कर दी। लोगों को काबू में करने के लिए थाने से महिला समेत अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस ने अभिनव को पकड़ लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अदाणी पावर से यूपी खरीदेगा 1500 मेगावॉट बिजली, मिर्जापुर में लगेगा पावर प्लांट

अभिनव को छुड़ाने को लेकर नशे में धुत उसके साथी और अन्य लोग भी हंगामा करने लगे। पुलिस ने उन्हें हिदायत देकर शांत कराया। इसके बाद अभिनव को लेकर थाने चले गए। मेडिकल परीक्षण के लिए लोहिया ले जाया गया। नशे की पुष्टि हुई। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अभिनव और उनके साथी नशे में हंगामा कर रहे थे। विरोध पर दरोगा से धक्का मुक्की की थी। शांति भंग की कार्रवाई कर अभिनव को गिरफ्तार कर लिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ढीली पैंट बनाम फटी पैंट, हाफ पैंट में ही साइन ऑन करने पहुंच गया रेलवे का गार्ड

अराजकता का अड्डा बनी समिट बिल्डिंग

समिट बिल्डिंग अराजकता का अड्डा बन गई है। आए दिन यहां मारपीट और हंगामा आम है। बीते साल चार मई को जे-क्लब बार में जमकर हंगामा और मारपीट हुई थी। उसके बाद आबकारी की टीम ने उसे बंद कराया था। बार मालिक ने रसूख के बल पर उसे फिर खुलवा लिया। इसके पूर्व भी कई बार पर कार्रवाई हो चुकी, पर ज्यादा दिन तक वह बंद नहीं रह सके। दो माह पहले भी यहां जीने से नशे में धुत लड़खड़ाती हुई लड़कियों और अभद्रता का वीडियो वायरल हुआ था। 17 अप्रैल 2022 को यहां लार्ड ऑफ-द ड्रिंक बार में बाउंसर सुनील ने मैनेजर पंकज सिंह को जमकर पीटा था। खूब बवाल हुआ था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।