Drink sugarcane juice only after checking Aadhar card Muslim community angry over BJP leader Facebook post गन्ने का जूस आधार कार्ड देखकर ही पिएं, नहीं तो…BJP नेता के फेसबुक पोस्ट पर भड़का मुस्लिम समुदाय, केस दर्ज, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गन्ने का जूस आधार कार्ड देखकर ही पिएं, नहीं तो…BJP नेता के फेसबुक पोस्ट पर भड़का मुस्लिम समुदाय, केस दर्ज

बलिया में एक स्थानीय भाजपा पदाधिकारी के खिलाफ एक खास धार्मिक समुदाय को निशाना बनाने को लेकर पुलिस ने केस दर्ज किया है। भाजपा नेता ने फेसबुक पर लिखा था कि गर्मियों के दिन आ गए हैं, गन्ने का जूस आधार कार्ड देखकर पिएं।

Fri, 9 May 2025 03:20 PMPawan Kumar Sharma भाषा, बलिया
share
गन्ने का जूस आधार कार्ड देखकर ही पिएं, नहीं तो…BJP नेता के फेसबुक पोस्ट पर भड़का मुस्लिम समुदाय, केस दर्ज

बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र में एक स्थानीय भाजपा पदाधिकारी द्वारा फेसबुक पर कथित रूप से आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के रसड़ा नगर मंडल अध्यक्ष अनिल सोनी पर आरोप है कि उन्होंने फेसबुक पर एक खास धार्मिक समुदाय, विशेष रूप से मुस्लिम समाज, को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं।

इस मामले में रसड़ा कस्बे के नईम जफर समेत कुल सात लोगों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने गुरुवार देर रात अनिल सोनी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने और समुदाय विशेष को उकसाने के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार, अनिल सोनी ने दो विवादित पोस्ट किए, जिनमें से एक में कथित रूप से इस्लाम धर्म के पैग़म्बर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। वहीं दूसरे पोस्ट में लिखा गया, "गर्मी आ चुकी है, गन्ने का जूस आधार कार्ड देखकर ही पिएं, अन्यथा कुछ और..." जिसे मुस्लिम समाज ने निशाना बनाने वाला बयान बताया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 लाख की फिरौती के लिए अपहरण, पोल खुलने के डर से दोस्तों ने कर दी छात्र की हत्या
ये भी पढ़ें:दिव्यांग ससुर के सामने ही पति ने पत्नी का रेता गला, 6 साल पहले की थी लव मैरिज

आरोप है कि सोनी ने अल्लाह के खिलाफ अमर्यादित शब्द का प्रयोग कर पूरे मुस्लिम समाज को आहत किया है। इस मामले को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। आक्रोशित लोगों ने बृहस्पतिवार को रसड़ा के गांधी पार्क में प्रदर्शन कर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। वहीं, कोतवाली प्रभारी विपिन सिंह ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष अर्जुन चौहान ने शुक्रवार को बताया कि अनिल सोनी पार्टी के ओबीसी मोर्चा का रसड़ा नगर मंडल अध्यक्ष है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।